Satya Report: ‘महाराज’ और ‘लवयापा’ के बाद अब आमिर खान के बेटे जुनैद खान फिल्म ‘एक दिन’ में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में वह साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे और इसी फिल्म के साथ एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। अब हाल ही में ‘एक दिन’ मूवी से जुड़े एक इवेंट का आयोजन किया गया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इस इवेंट में आमिर खान इमोशनल होते हुए नजर आए। सिर्फ इतना ही नहीं, आमिर खान ने साई पल्लवी की तारीफ करते हुए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस बताया और वहीं अभिनेत्री ने इवेंट में अपनी ख़राब हिंदी को लेकर लोगों से माफी भी मांगी।
यह भी पढ़ें:
आमिर खान नहीं रोक पाए अपने आंसू
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर खान इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं। इवेंट में वह साई पल्लवी के साइड में बैठे हुए दिखाई दिए और इस दौरान वह अपनी आंखों से आंसू पोंछ रहे थे। फिर थोड़ी देर बाद उन्होंने साई की तारीफ की। आमिर ने कहा कि साई हमारे देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और जुनैद ने भी काफी अच्छा काम किया है।
साई पल्लवी ने की आमिर खान की तारीफ
इवेंट में बात करते हुए साई ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा क्या काम किया है, लेकिन मुझे खुशी होती है कि मेरे काम की वजह से मैं इतने टैलेंटेड लोगों के बीच खड़ी हूं। मैं खुद को बहुत विनम्र महसूस करती हूं। आमिर सर पब्लिक में इमोशनल होने की हिम्मत रखते हैं, लेकिन कभीकभी मुझे लगता है कि काश लाइट्स थोड़ी धीमी होतीं, ताकि मैं भी खुलकर अपनी भावनाएं दिखा पाती।”
साई पल्लवी ने मांगी माफी
इसके बाद अभिनेत्री ने अपने कोस्टार जुनैद खान का भी जिक्र करते हुए कहा कि वह बहुत ही अच्छे सहकलाकार हैं। वह एक आज्ञाकारी बच्चे जैसे हैं बहुत अच्छे इंसान हैं। फिर साई पल्लवी ने पूरी टीम को शुक्रिया कहा। लास्ट में एक्ट्रेस ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि आज मैंने तैयारी नहीं कि जो मैं बोलना चाहती थी माफ कीजिए, लेकिन अंदर बहुत सारा प्यार है।
यह भी पढ़ें:



