DharamIndia

Vastu Dosh: सावधान! घर में बार-बार खराब हो रहा है TV-फ्रिज? तो घर की इस दिशा में छिपा है भयंकर वास्तु दोष!

Satya Report: Vastu Dosh: आज के समय में हम पूरी तरह से बिजली के उपकरणों पर निर्भर हैं। ऐसे में जब कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो जाता है तो बड़ी परेशानी होती है। ये परेशानी तब ओर भी बढ़ जाती है जब एक के बाद एक घर के सभी उपकरण खराब होते चले जाते हैं। कई बार हमें ये समझ ही नहीं आता कि ऐसा क्यों हो रहा है। वास्तु शास्त्र की मानें तो बिजली से जुड़ी चीजों का बारबार खराब होना गंभीर वास्तु दोष होने का संकेत देता है। इसके अलावा राहु के नकारात्मक प्रभाव के कारण भी ये दिक्कतें आती हैं। चलिए जानते हैं इस दोष से निपटने के लिए क्या करना चाहिए।

Vastu Dosh: सावधान! घर में बार-बार खराब हो रहा है TV-फ्रिज? तो घर की इस दिशा में छिपा है भयंकर वास्तु दोष!
Vastu Dosh: सावधान! घर में बार-बार खराब हो रहा है TV-फ्रिज? तो घर की इस दिशा में छिपा है भयंकर वास्तु दोष!

किस दिशा में है वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र अनुसार, बिजली के उपकरणों का संबंध अग्नि तत्व से होता है और घर में इस तत्व की मुख्य दिशा दक्षिणपूर्व है। जिसे आग्नेय कोण भी कहा जाता है। यदि इस दिशा में गंदगी या कोई लीक नल होता है तो इससे गंभीर वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जिससे बिजली के सामान बारबार खराब होने लगते हैं। इसलिए इस दिशा को सही रखना बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा अगर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गलत दिशा जैसे उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में रखे हैं तो भी उनके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। 

खराब राहु भी है इसका कारण

ज्योतिष में राहु को बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़ा ग्रह माना गया है। अगर कुंडली में राहु अशुभ स्थिति में है तो भी घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान तेजी से खराब होने लगते हैं। यह स्थिति धीरेधीरे मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी का कारण भी बन सकती है। राहु का अशुभ प्रभाव तब ओर भी ज्यादा बढ़ जाता है जब घर में खराब या टूटे हुए इलेक्ट्रॉनिक सामान पड़े हों। यदि घर के नैऋत्य कोण में कबाड़ इकट्ठा है या इस दिशा में बिजली के तार अस्तव्यस्त हैं, तो भी बिजली से चलने वाले उपकरणों में खराबी आने लगती है।

वास्तु दोष और राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

  • अगर घर में कहीं भी खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान का कबाड़ पड़ा हुआ है तो उसे तुरंत हटा दें।  
  • फ्रिज, माइक्रोवेव, मिक्सर, गीजर, टीवी जैसे भारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को दक्षिणपूर्व दिशा में रखने से भी वास्तु दोष से बचा जा सकता है।
  • इसके अलावा उत्तरपूर्व दिशा में अधिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखने से बचना चाहिए नहीं तो उनके खराब होने के ज्यादा चांस रहते हैं।
  • राहु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। कहते हैं ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।
  • घर में जो भी नया इलेक्ट्रॉनिक सामान लाएं तो उसे चालू करने से पहले उस पर हल्दी या कुमकुम का तिलक जरूर लगाएं। साथ ही उस पर स्वास्तिक का निशान बनाएं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply