CricketIndia

टी-20 में अब 200 रन भी कम! जेन नेक्स्ट ने हिला कर रख दिया क्रिकेट जगत, क्या करेंगे गेंदबाज और कप्तान?

Satya Report: IPL 2026 T20 Changing Trends: टी20 क्रिकेट अब उस दौर में पहुँच चुका है, जहाँ स्कोरबोर्ड पर लगे आंकड़े जीतहार तय करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। मौजूदा सीजन में क्रिकेट प्रेमियों ने जो देखा है, वह टी20 के इतिहास में एक बड़े बदलाव का संकेत है। अब ‘200 प्लस’ का स्कोर होना भी जीत की गारंटी नहीं माना जा सकता। पिछले कुछ मैचों को देखकर तो यही लगने लगा है। इस नए ट्रेंड को लेकर कप्तान व गेंदबाज सकते में हैं।

टी-20 में अब 200 रन भी कम! जेन नेक्स्ट ने हिला कर रख दिया क्रिकेट जगत, क्या करेंगे गेंदबाज और कप्तान?
टी-20 में अब 200 रन भी कम! जेन नेक्स्ट ने हिला कर रख दिया क्रिकेट जगत, क्या करेंगे गेंदबाज और कप्तान?

ऐसे आंकड़े जो देते हैं गवाही

मौजूदा सत्र के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि क्रिकेट पूरी तरह बदल चुका है। आईपीएल 2026 के टूर्नामेंट में अब तक कुल 31 बार टीमें 200 से अधिक का स्कोर बना चुकी हैं, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं, 9 बार टीमें 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करने में सफल रही हैं, जो लीग के पुराने रिकॉर्ड की बराबरी है। अगर हम शतकों की बात करें, तो 36 मैचों में ही 8 शतक लग चुके हैं, जबकि पूरे पिछले सत्र में कुल 14 शतक लगे थे। अभी आधा सफर बाकी है, उम्मीद है कि इतने ही शतक और लगेंगे।

12 ओवर की नई रणनीति

टी20 में आक्रामकता का स्तर इतना बढ़ गया है कि टीमें अब 12 ओवर से पहले ही 100 रन का आंकड़ा पार करने की होड़ में लगने लगी हैं। यदि हम आंकड़ों पर गौर करें, तो 36 मैचों की 72 पारियों में से 54 पारियों में तेजी से बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 12 ओवर खत्म होने से पहले ही 100 रन बना लिए थे। यह कुल मुकाबलों का 75 फीसदी हिस्सा बनता है। इस तरह से तुलनात्मक रूप से देखें, तो पिछले सत्र में यह आंकड़ा करीब 65 फीसदी था, जो साफ दर्शाता है कि बल्लेबाज अब पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक होकर खेल रहे हैं।

केएल राहुल

केएल राहुल: नए सांचे में ढलते दिग्गज

इस बदलते क्रिकेट में अनुभवी खिलाड़ी भी खुद को नए सांचे में ढाल रहे हैं। दिल्ली के केएल राहुल इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। 34 वर्षीय राहुल ने 150 प्लस स्कोर करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनकर अपनी क्षमता सिद्ध की है। उन्होंने न केवल तेज पारी खेली, बल्कि अपनी बल्लेबाजी के दौरान 25 चौके लगाकर उन आलोचकों को भी करारा जवाब दिया जो उन्हें धीमा खेलने वाला खिलाड़ी मानते थे। राहुल का स्ट्राइक रेट 187.89 रहा है और वह अब तक 357 रन बनाकर टॉप तीन बल्लेबाजों में अपनी जगह मजबूत कर चुके हैं।

वैभव सूर्यवंशी: क्रिकेट का ‘वंडर बॉय’

इस सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है। 15 साल के ‘वंडर बॉय’ ने अपने बेखौफ खेल से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। वैभव बड़े से बड़े गेंदबाजों की पहली गेंद को ही निशाना बनाने का माद्दा रखते हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस जैसे दिग्गज गेंदबाजों की पहली गेंद पर छक्के जड़कर यह साबित कर दिया कि वे किसी भी स्तर के दबाव में खेलने के लिए तैयार हैं।

वैभव सूर्यवंशी SRH के खिलाफ शतक लगाने के बाद

वैभव ने केवल 36 गेंदों में शतक जड़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस दौरान उन्होंने 26 बाउंड्री लगाईं, जिनमें से 1.2 गेंदों पर उन्होंने गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। हेजलवुड और नरेन जैसे अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ भी उन्होंने जिस तरह से रन बटोरे, वह उनके निडर स्वभाव को दर्शाता है।

लक्ष्य का पीछा करने की नई कला

अब रन चेज करने के मायने भी बदलने लगे हैं। पंजाब किंग्स ने के खिलाफ टी20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल किया। इसी तरह, जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 220 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करके यह दिखाया कि बड़े स्कोर भी अब सुरक्षित नहीं हैं। प्रभासिमरन और प्रियांश जैसे खिलाड़ी भी इस नए आक्रामक दौर में टीमों के लिए मजबूती का काम कर रहे हैं।

अभिषेक शर्मा शतक लगाने के बाद

आईपीएल का यह सीजन यह स्पष्ट कर चुका है कि टी20 क्रिकेट अब बल्लेबाजों का खेल बन गया है, जहाँ ‘डिफेंस’ से ज्यादा ‘अटैक’ पर जोर दिया जा रहा है। अंकतालिका और मैचों के नतीजों में भी इसका असर साफ दिख रहा है। अनकैप्ड खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन और अनुभवी खिलाड़ियों का नए तेवर में दिखना यह बताता है कि आने वाले समय में टी20 क्रिकेट और भी रोमांचक और तेज होने वाला है। अब जीत उसी की है, जो आखिरी गेंद तक अपनी आक्रामकता को बनाए रखता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply