Satya Report: गुलाब जल का इस्तेमाल मुख्य रूप से त्वचा के लिए किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ, ठंडक देने और निखार बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह स्किन के pH लेवल को भी संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे मुंहासे, जलन और लालिमा की समस्या से बचने में मदद मिलती है।

गुलाब जल का इस्तेमाल लोग फेस टोनर, मेकअप रिमूवर और आंखों की थकान को दूर करने के लिए भी करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले कई प्रोडक्ट्स में केमिकल्स मिले हो सकते हैं, जो त्वचा को फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप घर पर ही शुद्ध और सुरक्षित गुलाब जल तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सिर्फ ताजे गुलाब की पंखुड़ियां और पानी की जरूरत होती है। घर पर बना गुलाब जल न सिर्फ केमिकलफ्री होता है, बल्कि त्वचा के लिए ज्यादा प्रभावी और ताजगी देने वाला होता है। आइए जानते हैं घर पर गुलाब जल बनाने का तरीका।
पहला तरीका
इसके लिए 12 कप साफ गुलाब की पंखुड़ियां ले लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें। अब एक पैन में पंखुड़ियों को डाल दें और उसमें इतना पानी डालें कि वे पूरी तरह डूब जाएं। इसे धीमी आंच पर ढककर 1015 मिनट तक पकाएं, जब तक पंखुड़ियों का रंग हल्का न पड़ जाए और पानी गुलाबी न हो जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद पानी को छानकर एक साफ कांच की बोतल में भर लें। तैयार गुलाब जल को आप फ्रिज में स्टोर कर रख सकते हैं।
दूसरा तरीका
घर पर गुलाब जल बनाने का दूसरा और अधिक शुद्ध तरीका डिस्टिलेशन है। यह तरीका थोड़ा समय लेता है, लेकिन इससे बना गुलाब जल ज्यादा शुद्ध, लंबे समय तक टिकने वाला और स्किन के लिए अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसके लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह धो लें। अब एक गहरा बर्तन लें और उसमें बीच में एक कटोरी रख दें। अब कटोरी के चारों तरफ गुलाब की पंखुड़ियां फैला दें और इतना पानी डालें कि पंखुड़ियां डूब जाएं, लेकिन कटोरी के अंदर पानी न जाए।
अब बर्तन को उल्टे ढक्कन से ढक दें । ढक्कन के ऊपर बर्फ रख दें, ताकि भाप जल्दी ठंडी होकर पानी में बदल सके। इसे धीमी आंच पर 2030 मिनट तक गर्म करें। भाप उठकर ढक्कन से टकराएगी और पानी बनकर बीच वाले कटोरी में टपकेगी, जो शुद्ध गुलाब जल होता है। इसके बाद गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें। फिर कटोरी में इकट्ठा हुए गुलाब जल को निकालकर कांच की बोतल में स्टोर कर लें।



