Satya Report: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पहले आठ में से छह मुकाबले हारने के बाद अंकतालिका में है। जबकि प्लेऑफ के लिए भी उसकी राह कठिन हो गई है। पिछले सीजन से इस सीजन तक लगातार जबसे ऋषभ पंत की सत्ता इस टीम में शुरू हुई है कुछ भी ठीक नहीं रहा है। यही कारण है कि अब पंत को बीच सीजन ही कप्तानी से हटाने की मांग उठने लगी है। इसको लेकर वसीम जाफर ने दो टूक बयान दिया है।

वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर साफतौर पर इशारा किया कि पंत को कप्तानी से हटाया जाए और उन्हें फ्री होकर खेलने देना चाहिए। जाफर ने कहा,”मुझे लगता है कि जैसे खिलाड़ी को सिर्फ एक प्लेयर के तौर पर ही खेलना चाहिए। आप जब उनको प्रेशर फ्री करेंगे तब ही उनका बेस्ट आएगा और वह आपको अपने खेल से मैच जिता पाएंगे। उनके ऊपर कप्तानी का बोझ ना डालिए।”
जाफर ने किसे की कप्तान बनाने की मांग?
इसके बाद वसीम जाफर ने पंत की जगह एक अन्य खिलाड़ी को कप्तान बनाने की मांग की। उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि एडेन मार्करम बेहतर कप्तान हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए सफल तौर पर कप्तानी की है और मानसिक रूप से भी वह काफी मजबूत हैं। वह अन्य खिलाड़ियों का और अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता नहीं है ऐसा होगा। यह मेरा सुझाव है और अगर मैं होता तो यही करता।”
ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG का बंटाधार
ऋषभ पंत की कप्तानी में का फिलहाल बंटाधार हो चुका है। 22 में से 14 मैच टीम उनकी कप्तानी में हारी है। जबकि लगातार आठ मैच पंत की कप्तानी में लखनऊ ने अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में गंवाए हैं। इतना ही नहीं उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी खराब हुआ है और पिछली 21 पारियों में पंत ने सिर्फ 458 रन ही बनाए हैं और सिर्फ तीन अर्धशतक लगाए हैं।
LSG vs KKR IPL 2026 Match Highlights: सुपर ओवर में केकेआर की जीत, लखनऊ की लगातार 5वीं हार
इस मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला और अंत में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली और लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। मोहम्मद शमी ने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को टाई करवाया था।



