BusinessIndia

बिटकॉइन में बंपर उछाल $80,000 के करीब पहुंची कीमत, निवेशकों को क्या करना चाहिए?

Satya Report: क्रिप्टो बाजार में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन, एक बार फिर अपने ऐतिहासिक स्तर की ओर कदम बढ़ा रही है. सोमवार को बिटकॉइन की कीमतों में तेजी देखी गई और यह 80,000 डॉलर के बेहद करीब पहुंच गया. अप्रैल महीने में अब तक बिटकॉइन ने 16 फीसदी की छलांग लगाई है. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 के बाद यह पहला मौका है जब बिटकॉइन में किसी एक महीने के भीतर दोहरे अंक की मजबूत बढ़त दर्ज की गई है. इस दौरान बिटकॉइन 79,488 डॉलर के उच्च स्तर तक गया, जो 31 जनवरी के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है. फिलहाल यह 79,100 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं, दूसरी सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी इथेरियम में भी 1.7 फीसदी की मजबूती आई है.

बिटकॉइन में बंपर उछाल $80,000 के करीब पहुंची कीमत, निवेशकों को क्या करना चाहिए?
बिटकॉइन में बंपर उछाल $80,000 के करीब पहुंची कीमत, निवेशकों को क्या करना चाहिए?

तेजी के पीछे की वजह क्या है?

अचानक आई तेजी का तार अंतरराष्ट्रीय राजनीति और खाड़ी देशों के तनाव से जुड़ा है. हाल ही में एक्सियोस की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ईरान ने अमेरिका के सामने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का एक नया प्रस्ताव रखा है. इस प्रस्ताव में यह शर्त भी शामिल है कि जब तक अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी नहीं हटाता, तब तक परमाणु वार्ता को टाल दिया जाए. इस प्रमुख वैश्विक व्यापारिक मार्ग के बंद होने की आशंकाओं ने कच्चे तेल और जोखिम वाले निवेश साधनों में भारी अस्थिरता पैदा कर दी है. अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे तनाव के कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में भी उतारचढ़ाव देखने को मिला है. ऐसे अनिश्चित माहौल में निवेशक अक्सर बिटकॉइन जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली संपत्तियों का रुख करते हैं, जो इस तेजी को बल दे रहा है.

बड़े खिलाड़ियों की वापसी

इस रैली को केवल भूराजनीतिक तनाव से ही हवा नहीं मिल रही है, बल्कि बड़े बाजार खिलाड़ियों की ओर से की जा रही भारी खरीदारी भी इसका मुख्य कारण है. ब्लूमबर्ग के अनुसार, ‘स्ट्रेटेजी’ ने इस महीने 3.9 बिलियन डॉलर मूल्य के बिटकॉइन खरीदे हैं. पिछले एक साल में यह किसी भी एक महीने में की गई उनकी सबसे बड़ी खरीदारी है.

डेल्टा एक्सचेंज की रिसर्च एनालिस्ट रिया सहगल के मुताबिक, क्रिप्टो बाजार में यह तेजी बिना सोचेसमझे नहीं आई है, बल्कि यह एक सधी हुई और संतुलित रिकवरी है. उनका कहना है कि अमेरिकी संस्थागत निवेशकों की बाजार में वापसी हुई है. माइकल सेलर की कंपनी ‘स्ट्रेटेजी’ जैसे बड़े खिलाड़ियों द्वारा लगातार की जा रही खरीदारी से बाजार में बिटकॉइन की उपलब्ध सप्लाई कम हो रही है, जिससे कीमतों को मजबूत आधार मिल रहा है. हालांकि, ऊंची ब्याज दरें, फेडरल रिजर्व के आगामी फैसले और भूराजनीतिक हालात अभी भी बाजार को बहुत ज्यादा आक्रामक होने से रोके हुए हैं.

क्या 80 हजार डॉलर का लेवल पार होगा?

अब सवाल यह उठता है कि क्या बिटकॉइन 80,000 डॉलर का जादुई आंकड़ा पार कर पाएगा? तकनीकी नजरिए से देखें तो बाजार की स्थिति अभी सकारात्मक बनी हुई है. रिया सहगल के अनुसार, बिटकॉइन के लिए 75,000 डॉलर और इथेरियम के लिए 2,300 डॉलर का स्तर एक मजबूत सपोर्ट का काम कर रहा है. अगर बिटकॉइन 80,000 डॉलर के स्तर को निर्णायक रूप से तोड़ता है, तो यह 85,000 डॉलर के मध्य तक जा सकता है. लेकिन, अगर यह मौजूदा स्तरों को बरकरार रखने में विफल रहता है, तो अल्पावधि में मुनाफावसूली या गिरावट भी देखी जा सकती है.

निवेशकों के लिए क्या है सही प्लान?

Pi42 के सहसंस्थापक और सीईओ अविनाश शेखर निवेशकों को संभलकर चलने की सलाह देते हैं. उनका मानना है कि बाजार की इस तेज उछाल के पीछे आंख मूंदकर भागने के बजाय, निवेशकों को धीरेधीरे अपना निवेश बढ़ाना चाहिए.

विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है कि बिटकॉइन और इथेरियम जैसी गुणवत्ता वाली डिजिटल संपत्तियों में टुकड़ों में निवेश करना ही इस अस्थिरता से निपटने का सही तरीका है. निवेशकों को बाजार के प्रमुख तकनीकी स्तरों पर नजर रखनी चाहिए. इसके साथ ही, ज्यादा कर्ज लेकर दांव लगाने और बाजार के रोजमर्रा के शोरशराबे पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply