Satya Report: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में ‘लव जिहाद’ के दो कथित मामलों में यूपी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक युवक की तलाश जारी है। पहला मामला महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र का है, यहां एक सण्डा खुर्द निवासी युवकों पर दूसरे समुदाय की 13 वर्षीय किशोरी को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार गए युवक पर आरोप है कि उसने किशोरी को अपने जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया और शादी का झांसा देकर उसे घर से भगा ले गया। इस मामले में आरोपी युवक के साथी की तलाश अभी जारी है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
दूसरा मामला महराजगंज के फरेंदा इलाके का
महराजगंज पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, लव जिहाद का दूसरा कथित मामला फरेंदा थाना क्षेत्र का है। यहां के एक नाबालिग युवक पर दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की को को भगा ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।



