Satya Report: 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एमएस धोनी कब खेलेंगे इस पर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑफस्पिनर आर अश्विन ने संकेत दिए कि 44 साल के धोनी अब टीम के लिए तभी खेलेंगे जब टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। अश्विन को लगता है कि पांच बार की चैंपियन टीम के लिए धोनी को टीम में शामिल करने का कोई साफ कारण नजर नहीं आता क्योंकि उनके क्वालिफाई करने के मौके अभी भी बने हुए हैं।

सीएसके टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी तभी धोनी शायद खेलें
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर सीएसके टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है तो धोनी शायद खेलें। सीएसके अभी भी टूर्नामेंट में बनी हुई है तो वो रिस्क क्यों लेंगे। मुझे अब भी लगता है कि सीएसके के पास प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने का मौका है, लेकिन हां यह जरा मुश्किल है। जिस तरह से सीएसके ने पिछले पांच मैचों में खेला है उससे उन्हें थोड़ा आत्मविश्वास मिला है। इस टीम की की बॉलिंग जबरदस्त चल रही है और अगर उनकी बैटिंग भी चल जाए तो वे लगातार तीन जीत हासिल कर सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ धोनी की इंजरी के बारे में टीम के मुख्य कोच ने कहा कि धोनी को वार्मअप मैच के दौरान पिंडली में खिंचाव आ गया था और वो फिजियो के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं साथ ही जरूरी रिहैब भी कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि पिंडली की चोट का मामला थोड़ा मुश्किल है क्योंकि अगर वह फिर से दौड़ना शुरू करते हैं और चोट दोबारा उभर आती है तो फिर वो टीम से बाहर हो जाएंग। हमने शुरुआत में ही थोड़ी जल्दबाजी की थी और मेरी जानकारी के मुताबिक वार्मअप मैच के दौरान उन्हें फिर से खिंचाव आ गया था।
फ्लेमिंग ने आगे कहा कि धोनी पिंडली में हरकत लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन बीच में एक झटका लगा, इसलिए इसमें हमारी सोच से ज्यादा समय लग गया। धोनी इस वक्त फिजियो के साथ मिलकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और रिहैब के सारे अभ्यास कर रहे हैं। हम बस उनकी तरफ से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। मैं बस इतना ही कह सकता हूं वो लगातार ठीक हो रहे हैं और अपनी तरफ से मैदान पर वापसी के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
मुंबई, पंजाब समेत सभी टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी संभावना, सहवागगावस्कर ने अंक देते हुए बताया
वीरेंद्र सहवाग और रोहन गावस्कर ने आईपीएल 2026 के 38 मैचों के बाद बताया कि किनकिन टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी संभावना है। इन दोनों पूर्व क्रिकटर्स ने सभी टीमों को रेट भी किया और 10 में से इतनेइतने अंक दिए।



