BusinessIndia

Top 5 Mutual Funds: ये हैं 5 साल में सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाले 5 म्यूचुअल फंड, इसने दिया सबसे तगड़ा रिटर्न!

Satya Report: आज के दौर में अपनी कमाई को सिर्फ बचत खाते या पारंपरिक निवेश में रखना समझदारी नहीं मानी जाती. बढ़ती महंगाई को मात देने और खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए निवेशक तेजी से म्यूचुअल फंड का रुख कर रहे हैं. बाजार में यह आम धारणा है कि सही प्लान के साथ निवेश करने पर यहां से 12 से 14 फीसदी का शानदार औसत रिटर्न हासिल किया जा सकता है. हालांकि, यह मुनाफा कोई तयशुदा गारंटी नहीं है. म्यूचुअल फंड का प्रदर्शन पूरी तरह से शेयर बाजार की चाल पर निर्भर करता है. बाजार की तेजी में जहां रिटर्न कई गुना बढ़ सकता है, वहीं गिरावट के दौर में जोखिम भी रहता है. आज हम बाजार के उन चुनिंदा फंड्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने बीते 5 सालों में निवेशकों को मालामाल किया है.

Top 5 Mutual Funds: ये हैं 5 साल में सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाले 5 म्यूचुअल फंड, इसने दिया सबसे तगड़ा रिटर्न!
Top 5 Mutual Funds: ये हैं 5 साल में सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाले 5 म्यूचुअल फंड, इसने दिया सबसे तगड़ा रिटर्न!

किन 5 फंड्स ने किया कमाल?

पिछले कुछ सालों का डेटा देखें तो पीएसयू और इंफ्रास्ट्रक्चर थीम से जुड़े फंड्स का दबदबा साफ नजर आता है.

फंड का नाम 5 साल में रिटर्न एक्सपेंस रेश्यो NAV
SBI PSU फंड 29.99 0.85 40.34
आदित्य बिड़ला SL PSU इक्विटी 29.82 0.59 41.04
ICICI प्रू इंफ्रास्टकचर फंड 28.33 1.18 217.57
इनवेस्को इंडिया PSU इक्विटी 28.05 0.91 81.69
DSP इंडिया T.I.G.E.R फंड 27.04 0.89 373.06

आपका पैसा किन कंपनियों में लग रहा है?

जब आप किसी फंड में पैसा लगाते हैं, तो वह रकम आगे शेयर बाजार की कई दिग्गज कंपनियों में निवेश की जाती है. इन फंड्स की सफलता के पीछे मुख्य रूप से देश की बड़ी सरकारी और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों का हाथ है.

  1. SBI PSU फंड: इस फंड ने अपनी कुल पूंजी का सबसे बड़ा हिस्सा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लगाया है. इसके बाद पावर ग्रिड कॉरपोरेशन , NTPC और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी दिग्गज कंपनियों पर दांव खेला गया है.
  2. आदित्य बिड़ला SL PSU इक्विटी फंड: इस फंड की रणनीति भी काफी हद तक मिलतीजुलती है. इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 18.77%, NTPC में 9.17%, पावर ग्रिड में 6.85% और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 5.37% की हिस्सेदारी शामिल है.
  3. ICICI प्रू इंफ्रास्टकचर फंड: इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करने वाले इस फंड ने इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड में 8.68% निवेश किया है. साथ ही लार्सन एंड टुब्रो , ओबेरॉय रियल्टी , NTPC और श्री सीमेंट इसके पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा हैं.
  4. इनवेस्को इंडिया PSU इक्विटी फंड: इस फंड ने सरकारी क्षेत्र के बैंकों और रक्षा कंपनियों पर भरोसा जताया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया , इंडियन बैंक , हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स , भारत पेट्रोलियम और NTPC में इसकी प्रमुख होल्डिंग है.
  5. DSP इंडिया T.I.G.E.R फंड: यह फंड भी इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक विकास से जुड़ी कंपनियों पर केंद्रित है. इसमें NTPC , अपोलो हॉस्पिटल , लार्सन और टुब्रो , मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और भारती एयरटेल जैसे शेयर शामिल हैं.

क्या आपको निवेश करना चाहिए?

एक निवेशक के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या इन शानदार आंकड़ों को देखकर तुरंत पैसा लगा देना चाहिए? इस पर निवेश विशेषज्ञों की राय बिल्कुल स्पष्ट है. बाजार में केवल पिछला रिटर्न देखकर निवेश का फैसला लेना एक खतरनाक कदम हो सकता है. हर ऊंचे रिटर्न के पीछे एक बड़ा जोखिम छिपा होता है. निवेश से पहले आपको अपनी वित्तीय जरूरतों, लक्ष्यों और जोखिम उठाने की क्षमता का सही आकलन करना चाहिए. इसके अलावा, एक्सपेंस रेश्यो यानी फंड मैनेजमेंट फीस पर पैनी नजर रखना बेहद जरूरी है. यदि किसी फंड का एक्सपेंस रेश्यो अधिक है , तो लंबी अवधि में आपके मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा केवल शुल्क चुकाने में ही चला जाएगा. इसलिए, निवेश का कोई भी फैसला लेने से पहले रिटर्न के साथसाथ फंड के खर्चे और अपनी व्यक्तिगत वित्तीय स्थिति का संतुलन जरूर बिठाएं.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply