Satya Report: Will Shreyas Iyer become the captain of Team India? सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जरूर जीता, लेकिन इसके बावजूद उनकी लीडरशिप को लेकर चर्चा थम नहीं रही है। वजह साफ है कप्तान के तौर पर टीम भले सफल रही हो, लेकिन बल्लेबाजी में सूर्या उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या वह आगे भी टी20 टीम की कमान संभालते रहेंगे या बदलाव देखने को मिल सकता है।

Suryakumar Yadav से नहीं बन रहे रन
सूर्यकुमार यादव का बल्ला पिछले कुछ समय से शांत नजर आ रहा है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 51 रन की एक पारी जरूर खेली, लेकिन उसके बाद से वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। खास बात यह है कि वह जल्दी आउट नहीं हो रहे, बल्कि अच्छी शुरुआत के बाद उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। यही कारण है कि टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ रहा है और फैंस के बीच उनकी कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी अब यह चर्चा तेज हो गई है कि चयनकर्ता जल्द ही बड़ा फैसला ले सकते हैं।
हार्दिक नहीं, अय्यर सबसे आगे
अगर भविष्य में कप्तानी में बदलाव होता है तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। कुछ नामों में हार्दिक पांड्या का जिक्र जरूर हो रहा है, लेकिन उनकी हालिया कप्तानी को देखते हुए संभावना कम नजर आती है। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है। अय्यर ने अपनी टीम को शानदार तरीके से लीड किया है और लगातार जीत दिलाई है। उनकी कप्तानी में टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरी नजर आती है, जो उन्हें इस रेस में मजबूत दावेदार बनाती है।
श्रेयस अय्यर की मजबूत दावेदारी
इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और कप्तान के तौर पर भी खुद को साबित कर रहे हैं। वह मिडिल ऑर्डर में वही भूमिका निभाते हैं, जो सूर्यकुमार यादव निभाते हैं, इसलिए टीम संतुलन के लिहाज से भी वह सही विकल्प माने जा रहे हैं। इसके अलावा उम्र के मामले में भी अय्यर आगे हैं, जिससे उन्हें लंबी अवधि के लिए कप्तानी दी जा सकती है। अब सबकी नजरें और चयन समिति के फैसले पर टिकी हैं कि वह भविष्य के लिए किसे टीम इंडिया की टी20 कप्तानी सौंपते हैं।



