Trending

चटनी ही नहीं! जेली से चिप्स तक…नारियल से बनाई जा सकती हैं ये स्वादिष्ट चीजें

Satya Report: नारियल के चिप्स: आप नारियल के क्रिस्पी चिप्स बना सकते हैं जो नटी फ्लेवर वाले होते हैं और एक बढ़िया हेल्दी स्नैक्स है. इसके लिए नारियल को पतलापतला काट लें. इसके बाद  140°F325°F पर इसे बेक कर लें. टेस्ट के लिए आप हल्का नमक या फिर मेपल सिरप एड कर सकते हैं. इसके बिना भी ये चिप्स खाने में टेस्टी रहते हैं. अगर ओवन न हो तो आप इसे पैन में बिल्कुल धीमी आंच पर चलाते हुए रोस्ट कर सकते हैं जब तक कि ये गोल्डन और क्रिस्प न हो जाएं.

चटनी ही नहीं! जेली से चिप्स तक…नारियल से बनाई जा सकती हैं ये स्वादिष्ट चीजें
चटनी ही नहीं! जेली से चिप्स तक…नारियल से बनाई जा सकती हैं ये स्वादिष्ट चीजें

नारियल के लड्डू/बर्फी: भारतीय घरों में खास मौकों पर नारियल के लड्डू खूब बनाए जाते हैं.आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं. इसके अलावा इसकी बर्फी बनाई जा सकती है. आप गुजराती स्टाइल खोपरा पाक बनाएं जो खाने में कमाल का स्वादिष्ट लगता है. इसे बनाने के लिए नारियल को कद्दूकस करके फुल फैट मिल्क में पकाना होता है जब तक कि ये गाढ़ा न हो जाए. इसमें एक चम्मच देसी घी भी डालें और इलायची, चीनी, नट्स एड करके बर्फी जमा लें.

नारियल की खीर:नारियल की खीर बनाने के लिए आप फ्रेश नारियल को कद्दूकस कर लें और इसी के साथ आपको कोकोनट मिल्क चाहिए होगा. आप चाहे तो टेंडर कोकोनट की मलाई भी ले सकते हैं. इससे टेस्ट और निखर जाता है. पहले दूध को बिल्कुल धीमी आंच पर पकने के लिए रखना है. एक उबाल आने पर उसमें कद्दूकस किया गया नारियल डालें. इसे गाढ़ा होने तक पकाएं और फिर लास्ट में चीनी, नारियल की मलाई, इलायची, बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश जैसी चीजें डालें,

नारियल की आइसक्रीम: कोकोनट आइसक्रीम भी बेहद रिफ्रेशिंग लगती हैं. इस गर्मी इसे जरूर ट्राई करें. 1 कप नारियल की मलाई को इतने ही कोकोनट मिल्क और 1 चौथाई कोकोनट वाटर के साथ ब्लेंडर में पीसें. ये तीनों चीजें बिल्कुल क्रीमी हो जानी चाहिएं. इसमें मिठास के लिए आधा कप कन्डेंस्ड मिल्क या फिर चीनी एड करें. इसे आपको 2 घंटे फ्रीज करना है और फिर इसे ब्लेंडर में चला लें. इसके बाद इसे दोबारा से फ्रीज करें. 56 घंटे में आपकी कोकोनट आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी. चाहे तो इसमें कुछ नट्स भी दरदरे पीसकर एड किए जा सकते हैं.

कोकोनट जेली बनाएं:कोकोनट डेली बनाने के लिए आप टेंडर कोकोनट लें और इसका पानी निकालकर एक पैन में डालें. गैस को ऑन करें और इसमें एक उबाल आने दें. इस स्टेज पर आपको अगरअगर डालना है और फिर इसे कुछ देर और पका लें. इसके बाद नारियल की मलाई को छोटेछोटे टुकड़ों में काट लें. अब पकाया गया कोकोनट वाटर और इसकी मलाई को एक कंटेनर में ट्रांसफर कर दें. कुछ देर बाद इसकी जेली जमकर तैयार हो जाएगी. इसे ठंडा करके खाएं. आप चाहे तो इसमें चिया सीड्स भी एड कर सकते हैं और मिठास के लिए स्टीविया या फिर शहद मिलाएं.

कोकोनट मिल्क शेक: कोकोनट मिल्क शेक बनाने के लिए फ्रेश नारियल की मलाई, 1 कप नारियल पानी और 2 कप नारियल का दूध एक साथ ब्लेंड कर लें. इसमें चीनी या फिर मिश्री एड करें. क्रीमी टेक्सचर के लिए इसमें आप मलाई की मात्रा बढ़ा सकते हैं. कुछ ड्राई फ्रूट्स, नट्स, सीड्स और टूटीफ्रूटी से गार्निश करें. चाहे तो कोकोनट आइसक्रीम के साथ इसे सर्व करें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply