Satya Report: Who is Sahil Parakh: आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल का 39वां मैच खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया गया. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में एक ऐसा नाम आया जो पहली बार फैंस के सामने था.

दिल्ली कैपिटल्स का ये खिलाड़ी सिर्फ 18 साल का है और उसे अक्षर पटेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने डेब्यू का मौका दिया है. ऐसे में फैंस उनके बारे में जानने को काफी उत्सुक हैं.
2 दिन पहले मौत को मात देकर Sahil Parakh ने किया है आज डेब्यू
श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज पथुम निशांका को उनके खराब प्रदर्शन के बाद आज आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया गया और उनकी जगह 18 साल के साहिल परख को डेब्यू का मौका दिया गया. 18 साल का ये खिलाड़ी आज 27 अप्रैल को अपना आईपीएल डेब्यू कर चूका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभी हाल ही में 24 अप्रैल को ये खिलाड़ी मौत को मात देकर मैदान पर लौटा है?
24 अप्रैल को खबर आई थी कि अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास के दौरान साहिल के चेहरे पर चोट लगी थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को मैदान पर बुलाना पड़ा था. अब सिर्फ तीन दिन के बाद ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. तो आइए जानते हैं कि आखिर साहिल परख कौन हैं.
कौन हैं 18 साल के साहिल परख?
साहिल परख महाराष्ट्र के नासिक से आते हैं. उनका जन्म 07 जून, 2007 में हुआ था. उनकी उम्र 18 साल है. साहिल एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं. साहिल परख भारत की अंडर19 टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया अंडर19 के खिलाफ 75 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा साहिल ने महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके सुर्खियां बटोरी थीं.
इस खिलाड़ी को सबसे पहले पहचान महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में ईगल टाइटंस नासिक के लिए खेलते हुए मिली, इस फ्रेंचाइजी के लिए साहिल परख ने 177.19 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे. इसके बाद इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख के बेस प्राइस पर अपनी टीम में जोड़ा था.
महाराष्ट्र के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 2 मैच खेले हैं, उन्होंने इस दौरान 2 मैचों में सिर्फ 24 रन बनाए थे, साहिल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 18 रनों का है, उन्होंने अपने 2 टी20 मैच गोवा और उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला हुआ है.



