IndiaUttar Pradesh

UP News: डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी, सपा के यूथ फ्रंटल कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग…

Satya Report: UttarPradesh: समाजवादी पार्टी के यूथ फ्रंटल कार्यकर्ताओं ने आज हजरतगंज कोतवाली में प्रदर्शन करते हुए मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अमन श्रीवास्तव के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं की जाती है तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

UP News: डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी, सपा के यूथ फ्रंटल कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग…
UP News: डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी, सपा के यूथ फ्रंटल कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग…

बता दें, सपा यूथ फ्रंटल के नेताओं ने कहा, “एक महिला सांसद के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी बेहद निंदनीय है। हम पुलिस से सख्त कार्रवाई की उम्मीद करते हैं।” इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है, जिसमें आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

आरोपी अमन श्रीवास्तव द्वारा डिंपल यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। सपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि इस तरह के कृत्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply