CricketIndia

RCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत

Satya Report: Lowest score in IPL History: आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स पर बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में आरसीबी ने दिल्ली को 9 विकेट के बड़े अंतर से हराया। हांलाकि इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक हार हुई, लेकिन फिर भी क्रिकेट व आईपीएल के गलियारों में अपनी इज्जत बचाने में कामयाब रही। आखिर हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। आइए इस पर तफसील से बात करते हैं।

RCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
RCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत

दरअसल, आईपीएल इतिहास में सबसे छोटे स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम दर्ज है। साल 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को महज 49 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। इस मैच में ऐसा लग रहा था कि आरसीबी अपना यह रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम कर देगी, लेकिन दिल्ली की टीम 49 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही और इस अनचाहे रिकॉर्ड से बच गई।

दिल्ली की खराब शुरुआत, 8 रन पर गिरे 6 विकेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 8 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए। शुरुआती तीन ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी ने दिल्ली के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह झकझोर दिया। साहिल परख, समीर रिजवी और अक्षर पटेल खाता भी नहीं खोल सके। केएल राहुल और नीतीश राणा ने सिर्फ 11 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स के बल्ले से 5 रन निकले। पावरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर महज 13 रन था, जो आईपीएल इतिहास के सबसे कम पावरप्ले स्कोर में शामिल हो गया।

75 रनों पर सिमटी पूरी टीम

की पूरी टीम 75 रनों पर ऑलआउट हो गई। 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर उनकी पारी समाप्त हुई। टीम के लिए अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए और संघर्ष करने की कोशिश की। उनके अलावा डेविड मिलर ने 19 और काइल जेमिसन ने 12 रन जोड़े। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 5 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा और रासिख सलाम ने भी एकएक विकेट अपने नाम किया।

इम्पैक्ट प्लेयर ने बचाई टीम की लाज

इस मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर नियम दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहत बनकर आया। जब 2017 में 49 रन पर ऑलआउट हुई थी, तब यह नियम लागू नहीं था। इस मैच में दिल्ली ने अभिषेक पोरेल को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा, जिन्होंने टीम के लिए सबसे अहम पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों पर 30 रन बनाकर टीम को संभाला और 49 रन के शर्मनाक आंकड़े से आगे पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि वह अंत में जोश हेजलवुड का शिकार बने, लेकिन उनकी पारी ने दिल्ली को एक बड़े रिकॉर्ड से बचा लिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply