CricketIndia

सचिन, रोहित संग अनचाहे क्लब में शामिल हुए रयान रिकेल्टन, MI बल्लेबाज के शतक पर चौथी बार फिर पानी: उधर, SRH की IPL में ‘सेंचुरी’ पूरी

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने जिस लक्ष्य का पीछा किया वह आईपीएल के इतिहास में चौथा सबसे बड़ा टारगेट था, लेकिन हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और सलिल अरोड़ा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर पैट कमिंस की टीम ने इसे हासिल कर लिया।

सचिन, रोहित संग अनचाहे क्लब में शामिल हुए रयान रिकेल्टन, MI बल्लेबाज के शतक पर चौथी बार फिर पानी: उधर, SRH की IPL में ‘सेंचुरी’ पूरी
सचिन, रोहित संग अनचाहे क्लब में शामिल हुए रयान रिकेल्टन, MI बल्लेबाज के शतक पर चौथी बार फिर पानी: उधर, SRH की IPL में ‘सेंचुरी’ पूरी

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत ने मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन के शतक पर पानी फेर दिया। रयान रिकेल्टन ने 223.64 के स्ट्राइक रेट से 55 गेंद में 10 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 123 रन बनाए। रयान रिकेल्टन ने 44 गेंद में अपना शतक पूरा किया और मुंबई इंडियंस के किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

रयान रिकेल्टन से पहले यह रिकॉर्ड सनत जयसूर्या के नाम था। सनत जयसूर्या ने 45 गेंद में अपना शतक पूरा किया था। रयान रिकेल्टन के 123 रन MI के किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। रयान ने IPL के पहले सीजन में सनत जयसूर्या के नाबाद 114 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, रयान रिकेल्टन के लिए शतक की खुशी तब काफूर हो गई, जब बुधवार 29 अप्रैल की रात उनकी टीम हार गई।

इस हार के कारण रयान रिकेल्टन सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के साथ उस अनचाहे क्लब में शामिल हो गये, जिसमें शतक बनाने के बावजूद उनकी टीम ने हार झेली थी। रयान रिकेल्टन मुंबई इंडियंस के चौथे बल्लेबाज हैं, जिनका शतक टीम के काम नहीं आ पाया। रयान रिकेल्टन से पहले सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, क्विंटन डीकॉक के शतकों पर भी पानी फिर चुका है।

सचिन तेंदुलकर ने 2011 संस्करण में कोच्चि टस्कर्स केरला के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन तब टीम को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। रोहित शर्मा ने 2024 संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन तब मुंबई इंडियंस 20 रन से हार गई थी। इसी साल क्विंटन डीकॉक ने शतक लगाया, लेकिन पंजाब किंग्स ने सात विकेट से जीत हासिल की थी।

मुंबई इंडियंस की ओर लगा शतक, लेकिन टीम को मिली हार

बल्लेबाज रन गेंदें चौके छक्के स्ट्राइक रेट विपक्षी टीम मैदान मैच की तिथि
सचिन तेंदुलकर नाबाद 100 66 12 3 151.51 कोच्चि टस्कर्स केरला वानखेड़े स्टेडियम 15 अप्रैल 2011
रोहित शर्मा नाबाद 105 63 11 5 166.66 चेन्नई सुपर किंग्स वानखेड़े स्टेडियम 14 अप्रैल 2024
क्विंटन डीकॉक नाबाद 112 60 8 7 186.66 पंजाब किंग्स वानखेड़े स्टेडियम 16 अप्रैल 2026
रयान रिकेल्टन नाबाद 123 55 10 8 223.63 सनराइजर्स हैदराबाद वानखेड़े स्टेडियम 29 अप्रैल 2026

इस बीच, सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरी बार 240 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल किया। इस जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद IPL में अपनी जीत का शतक पूरा किया। सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल में सौ मैच जीतने वाली आठवीं टीम बनी।

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की यह लगातार पांचवीं जीत थी। आईपीएल में यह पांचवीं बार है, जब सनराइजर्स हैदराबाद ने लगातार पांच या उससे ज्यादा मैच जीते। इससे पहले उसने 2016, 2017, 2018, 2022 संस्करण में लगातार पांच या उससे ज्यादा जीत हासिल की थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 2018 के संस्करण में आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा छह मैच जीते थे।

आईपीएल के इतिहास में अब तक 48 बार 200 या उससे ज्यादा रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जा चुका है। खास यह है कि इसमें से पिछले चार संस्करण में ऐसा 33 बार हुआ। आईपीएल 2008 से 2022 के बीच 15 बार ही 200 या उससे ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल किया गया।

IPL 2025 के बाद से 200 या उससे ज्यादा के 19 रनचेज में से सिर्फ पांच ही आखिरी ओवर तक गये। मतलब अन्य में 19वें ओवर से पहले ही लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने मैच जीत लिए। खास यह है कि जो पांच मैच 20वें ओवर तक गए भी उनमें से कोई भी 19.3 ओवर से आगे नहीं गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply