HealthIndia

गर्मी में थोड़ा संभलकर खाएं सब्जियां, इन 6 सब्जियों को खाने से बॉडी में बढ़ सकती है हीट, एक्सपर्ट से जानिए वेजेटेबल लिस्ट और कारण

Satya Report: पारा 40 डिग्री पार करते ही लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। बढ़ते पारे और भीषण गर्मी के बीच हमारे खानपान का सीधा असर शरीर के तापमान पर पड़ता है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना सबसे बड़ी चुनौती है। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए सिर्फ पानी का सेवन पर्याप्त नहीं है बल्कि डाइट में कुछ खास बदलाव करने की जरूरत है। इस मौसम में खाने में ‘वेजिटेबल बास्केट’ पर ध्यान देना भी जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ सब्जियां तासीर में गर्म होती हैं जो पाचन और बॉडी हीट को प्रभावित करती हैं। अगर तेज गर्मी में इन सब्जियों का सेवन सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर और रात के खाने में किया जाए तो ये गर्मी में शरीर की ‘इंटरनल हीट’ बढ़ा सकती हैं।

गर्मी में थोड़ा संभलकर खाएं सब्जियां, इन 6 सब्जियों को खाने से बॉडी में बढ़ सकती है हीट, एक्सपर्ट से जानिए वेजेटेबल लिस्ट और कारण
गर्मी में थोड़ा संभलकर खाएं सब्जियां, इन 6 सब्जियों को खाने से बॉडी में बढ़ सकती है हीट, एक्सपर्ट से जानिए वेजेटेबल लिस्ट और कारण

डायटीशियन और डायबिटीज एजुकेटर कनिका मल्होत्रा ने बताया आजकल ज्यादातर सब्जियां पूरे साल मिलती है,जिसे लोग बिना सीजन भी खाना पसंद करते हैं। गर्मी में अगर कुछ सब्जियों को खाया जाए तो ये शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है। इस सब्जियों का सेवन शरीर में लू और डिहाइड्रेशन बढ़ा सकता है। गर्मी में इन सब्जियों का सेवन करने से लू लगने,पेट में गैस और एसिडिटी बढ़ने का खतरा रहता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि गर्मी में कौन सी सब्जियों का सेवन सेहत को बिगाड़ सकता है और लू का खतरा बढ़ा सकता है।

कौन सी सब्जियां गर्मी में हीट, डिहाइड्रेशन और लू का खतरा बढ़ा सकती हैं?

गर्मी के दौरान शरीर पहले से ही तापमान नियंत्रित करने में मेहनत कर रहा होता है। ऐसे में ऐसी सब्जियां खाना, जिन्हें पचाने में अधिक ऊर्जा लगे, शरीर पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है। एक्सपर्ट  कनिका मल्होत्रा ने बताया कि गाजर, मूली और शलजम जैसी जड़ वाली सब्जियां बॉडी में गर्मी को बढ़ा सकती हैं। ये सब्जियां कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर होती हैं, जिन्हें पचाने में शरीर को अधिक ऊर्जा लगती है, जिससे मेटाबॉलिक हीट बढ़ती है।

एक्सपर्ट ने बताया गर्मी में सहजन का सेवन आपकी बॉडी में हीट को बढ़ा सकता है। कच्ची सहजन की फलियां पौष्टिक जरूर होती हैं, लेकिन इनमें अधिक फाइबर होने के कारण पाचन क्रिया तेज होती है, जिससे शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। कच्चा प्याज थोड़ी मात्रा में ठंडक देता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने पर गैस और पाचन संबंधी परेशानी पैदा कर सकता है। ग्वार फली में ओलिगोसेकेराइड्स अधिक होते हैं, जिससे पेट में फर्मेंटेशन और गैस बन सकती है, जो डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ाती है।

बैंगन में प्राकृतिक रूप से थर्मोजेनिक गुण होते हैं और गर्म मौसम में इसे खाने से ब्लोटिंग की परेशानी हो सकती है। गर्मी में सरसों का साग शरीर में गर्मी पैदा करने वाला माना जाता है और यह घमौरियां व सूजन को बढ़ा सकता है। इन सब्जियों का सेवन पाचन को बिगाड़ सकता है और एनर्जी के स्तर को कम कर सकता है।एक्सपर्ट ने बताया गर्मी में इन सब्जियों का सेवन करने से शरीर में मेटाबॉलिक हीट बढ़ती हैं, या फिर पानी का अवशोषण प्रभावित करती हैं, या फिर गर्मी से पहले से परेशान पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सार्वजनिक स्रोतों और विशेषज्ञों से मिली जानकारी पर आधारित है। किसी भी नई डाइट या रूटीन को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply