BollywoodIndia

लंबी रेस का घोड़ा है जुनैद खान- आमिर खान

Satya Report: आमिर खान के बेटे जुनैद खान अब बॉलीवुड के जाने माने कलाकार बन गए है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म महाराज से की थी। नेटफ्लिक्स पर आई इस फिल्म ने ओटीटी पर अच्छा काम किया और सराहना पाई थी। अब जुनैद खान, अपने पिता आमिर खान की प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘एक दिन’ में नजर आने के लिए तैयार हैं।

लंबी रेस का घोड़ा है जुनैद खान- आमिर खान
लंबी रेस का घोड़ा है जुनैद खान- आमिर खान

हाल में दिए एक साक्षात्कार में आमिर खान ने बेटे जुनैद को ‘लंबी रेस का घोड़ा’ बताया। साथ ही जुनैद की तुलना भी खुद से की। आमिर ने कहा कि उन्होंने जुनैद ने अपने सफर में कभी उन्हें अपनी ढाल नहीं बनाया। मेरा मानना है कि हर किसी को अपना खुद का रास्ता खुद बनाना चाहिए।

आमिर खान ने कहा, जुनैद ऐसा नहीं है, वो मुझे कभी कुछ करने नहीं देगा। वह बहुत आजाद ख्याल वाला लड़का है, बहुत दृढ़ इच्छाशक्ति वाला है और आसानी से हार नहीं मानता। वो लंबी रेस का घोड़ा है, जो मेरे बारे में भी कहा जाता था जब मैं शुरुआत में आया था। असफलताएं उसे प्रभावित नहीं करतीं और वह खुद के साथ बहुत ईमानदार है। आमिर ने आगे कहा कि जब भी जुनैद किसी रोल को करते हैं, तो वह पूरी ईमानदारी के साथ उसमें डूब जाते हैं और पूरी तरह से किरदार बन जाते हैं। आमिर ने बेटे जुनैद के बचपन की एक प्यारी याद भी शेयर की। उन्होंने बताया कि जुनैद बचपन में ‘टीनएज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स’ देखा करते थे। उन्हें मारधाड़ बहुत पसंद था।

आमिर उन्हें अपनी फिल्म ‘इश्क’ की शूटिंग पर ले गए थे, जहां उन्होंने अजय देवगन और जूही चावला की कार को राड से मारकर हवा में उड़ा दिया था। आमिर ने बताया कि उस समय जुनैद को वो सीन बहुत कमाल का लगा था।

आमिर ने कहा, जुनैद के लिए ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मैं निर्माता हूं या उनका पिता हूं तो इसलिए वो मेरी कहानी को हां कह देंगे। जुनैद ने थिएटर सीखा लासएंजिलिस में। वहां उन्होंने एक साल थिएटर भी किया। यहां आकर उन्होंने मुंबई में प्ले किए। आडिशन किए। उन्होंने कभी मुझसे नहीं कहा कि मेरे लिए फिल्म बनाई और मैं भी कभी किसी के लिए फिल्म बनाऊं, वह मेरा तरीका नहीं है। मेरे लिए कहानी से शुरुआत होती है। कहानी आपको मिलनी चाहिए, जो आपको बहुत पसंद आए। फिर उसके साथ बतौर निर्माता और सच्चाई के साथ काम करने की कोशिश करते हैं। जब फिल्म ‘एक दिन’ की कहानी जुनैद ने सुनी उन्हें बहुत पसंद आई। साई ने सुनी तो उन्हें भी बहुत पसंद आई। इसलिए वो दोनों इस फिल्म के साथ जुड़े।

आमिर खान से जब पूछा गया कि आपकी ऐसी कौन सी छवि है, जो आप जुनैद में देखते हैं। उस पर आपको गर्व है और कोई ऐसी चीज, जिस पर गर्व नहीं है। इस पर आमिर खान ने कहा, ‘एक पिता के रूप में मुझे बहुत गर्व होता है कि जुनैद बहुत ही सच्चे इंसान हैं। मोहब्बती इंसान हैं। सबकी बड़ी इज्जत करते हैं। सबसे बहुत अच्छी तरह पेश आते हैं। वे बहुत मेहनती हैं। अपने काम को लेकर बहुत जुनूनी हैं। यह सब देखकर मुझे बहुत ही खुशी होती है। गर्व महसूसहोता है। वो अपने निर्देशक और निर्माताओं को बड़ी इज्जत देते हैं। इससे बेहतर और क्या हो सकता है एक बाप के लिए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply