BollywoodIndia

King के सेट से Shah Rukh-Deepika की फोटो लीक, Cape Town में दोनों का रोमांस देख क्रेजी हुए फैंस

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने वाली दीपिका पादुकोण काम से ब्रेक लेने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। फिलहाल वह शाहरुख खान के साथ अपनी अगली फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं। शुक्रवार को फिल्म के साउथ अफ्रीका शेड्यूल से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गईं, जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

केप टाउन में रोमांटिक अंदाज

King के सेट से Shah Rukh-Deepika की फोटो लीक, Cape Town में दोनों का रोमांस देख क्रेजी हुए फैंस
King के सेट से Shah Rukh-Deepika की फोटो लीक, Cape Town में दोनों का रोमांस देख क्रेजी हुए फैंस
लीक हुई तस्वीरों में शाहरुख और दीपिका एकदूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। देखकर लग रहा है कि केप टाउन की खूबसूरत लोकेशन पर किसी गाने की शूटिंग चल रही है। दीपिका फ्लोरलप्रिंट वाले गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं शाहरुख खान सॉल्टएंडपेपर लुक और प्रिंटेड शर्ट में काफी कूल दिख रहे हैं। जैसे ही ये तस्वीरें इंटरनेट पर आईं, फैंस ने दोनों की केमिस्ट्री की तारीफों के पुल बांध दिए। सोशल मीडिया पर लोग इसे किसी पुरानी क्लासिक पेंटिंग की तरह सुंदर बता रहे हैं।

Satya Report:
Deepika Padukone and SRK from the sets of KING in Cape Town, South Africa
by
u/GiveMeSomeSunshine3 in
BollyBlindsNGossip

फिल्म किंग के बारे में

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सितारों की लंबी फौज है। शाहरुख और दीपिका के अलावा इसमें सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में होंगे। खास बात यह है कि सुहाना खान की यह पहली फिल्म होगी जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही यह धमाकेदार फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply