DharamIndia

शनि जयंती पर बन रहें हैं दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में करें पूजा, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा कम

Satya Report: Shani Jayanti 2026 Yog: हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती  मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन शनि देव का जन्म हुआ था। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन सूर्यपुत्र शनि देव की पूजा करने से साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही शनि दोष का प्रभाव भी कम होता है। इस साल शनि जयंती 16 मई 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन कई शुभ योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषों के अनुसार यह योग अत्यंत ही शुभ है। इस योग में शनि देव की आराधना करने से सूर्यपुत्र की विशेष कृपा प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं कि शनि जयंती पर बनने वाले शुभ योग और शुभ मुहूर्त के बारे में।

शनि जयंती पर बन रहें हैं दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में करें पूजा, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा कम
शनि जयंती पर बन रहें हैं दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में करें पूजा, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा कम

शनि जयंती 2026 शुभ योग

इस वर्ष शनि जयंती के दिन  शनिश्चरी अमावस्या का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जिससे यह दिन शनि देव की पूजा, साढ़ेसाती, ढैय्या से राहत, और दान के लिए अत्यंत फलदायी माना जा रहा है। इसके अलावा शनि जयंती पर सौभाग्य और शोभन योग का भी संयोग रहेगा। इन दोनों योगों में पूजाअर्चना करने से लाभकारी फलों की प्राप्ति होती है। सौभाग्य योग 15 मई दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से 16 मई को सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शोभन योग आरंभ होगा और समाप्त 17 मई सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

शनि जयंती 2026 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 16 मई को सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर होगा। अमावस्या तिथि का देर रात 1 बजकर 30 मिनट पर होगा। शनि जयंती के दिन पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 7 मिनट से सुबह 4 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply