CricketIndia

IPL 2026: दिल्ली की जीत से कितना बदला प्लेऑफ का समीकरण? 3 टीमों का बिगड़ा गणित, समझें पूरा खेल

Satya Report: आईपीएल 2026 में 43 मैच हो चुके हैं और 43वें मैच में एक बार फिर से प्लेऑफ के समीकरणों में खलबली मचा दी है। इस मैच से पहले तब पंजाब किंग्स, आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का साफतौर पर दबदबा नजर आ रहा था। दिल्ली ने लगातार तीन मैच गंवाए थे लेकिन अब राजस्थान के खिलाफ जीत से उसने अपनी प्लेऑफ की रेस में गाड़ी को फिर से पटरी पर ला दिया है। उसकी जीत से तीन टीमों की उम्मीदों को झटका लगता भी दिख रहा है।

IPL 2026: दिल्ली की जीत से कितना बदला प्लेऑफ का समीकरण? 3 टीमों का बिगड़ा गणित, समझें पूरा खेल
IPL 2026: दिल्ली की जीत से कितना बदला प्लेऑफ का समीकरण? 3 टीमों का बिगड़ा गणित, समझें पूरा खेल

दिल्ली की जीत से क्या बदला?

मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स मौजूदा अंकतालिका की बॉटम थ्री टीमें हैं। अब यह टीमें अगर अपने बचे हुए सभी मैच जीत भी जाती हैं फिर भी 18 अंक का आंकड़ा नहीं छू पाएंगी। जबकि दिल्ली ने 9 में से चार मुकाबले जीते हैं और उसके पांच मैच बाकी हैं। अगर दिल्ली सभी मैच जीत जाती है तो उसके 18 अंक हो जाएंगे।

वहीं टॉप 4 में काबिज टीमों के पास आसानी से अभी 18 अंक तक पहुंचने का मौका है। यानी जादुई आंकड़ा 16 से 18 तक पहुंच सकता है। अगर 18 हुआ तो मुंबई, केकेआर और लखनऊ को हम रेस से बाहर मान सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का होने वाला 5 मई का मैच काफी दिलचस्प होगा। जो भी टीम हारी वो 18 के अंक तक पहुंचने में विफल रहेगी।

हालांकि, शनिवार को भी मुंबई इंडियंस के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का सामना होगा। अगर चेन्नई यह मैच हार तो यहां से ही उसकी 18 तक पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। अभी तक सीएसके ने 8 में से 3 मैच जीते हैं। अगर बचे हुए सभी मैच टीम जीती तो ही 18 अंक तक पहुंचेगी।

पंजाब, आरसीबी, हैदराबाद मजबूत

पंजाब किंग्स ने अभी तक 8 मैच खेले हैं और 6 में उसे जीत मिली है व एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है। बचे हुए छह में से तीन मैच भी पंजाब जीती तो प्लेऑफ में जगह बना सकती है। आरसीबी की बात करें तो उसने 9 में से 6 मैच जीते हैं और उसके 12 अंक हैं। बचे हुए पांच मैचों में से वह 3 मैच जीतकर 18 अंक तक पहुंच सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद का भी समीकरण कुछ ऐसा ही है।

राजस्थान रॉयल्स के अभी चार मैच बाकी हैं और उसे 18 अंक तक पहुंचने के लिए अब चार में से तीन मैच जीतने होंगे। यानी मुमकिन है लेकिन मुश्किल भी है। की बात करें तो उसके पांच मैच अभी बाकी हैं और मौजूदा समय में 10 अंक हैं। अगर टीम पांच में से चार मैच जीतेगी तो ही 18 अंक तक पहुंच सकती है। फिलहाल की स्थिति देख यह साफ लग रहा है कि इस सीजन जादुई आंकड़ा 18 का ही होने वाला है।

IPL 2026 के 43 मैचों के बाद अंकतालिका

पोजिशन टीम खेले जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रनरेट
1 पंजाब किंग्स 8 6 1 1 13 +1.043
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 12 +1.420
3 सनराइजर्स हैदराबाद 9 6 3 0 12 +0.832
4 राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
5 गुजरात टाइटंस 9 5 4 0 10 0.192
6 दिल्ली कैपिटल्स 9 4 5 0 8 0.895
7 चेन्नई सुपर किंग्स 8 3 5 0 6 0.121
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 5 1 5 0.751
9 मुंबई इंडियंस 8 2 6 0 4 0.784
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 2 6 0 4 1.106

केएल राहुल का ऑरेंज कैप पर कब्जा, पर्पल कैप पर भुवनेश्वर का दबदबा बरकरार

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स शीर्ष पर है। दिल्ली कैपिटल्स छठे और राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर हैं। ऑरेंज कैप पर केएल राहुल ने कब्जा जमा लिया है। पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply