रोजाना वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप डिनर के बाद भी थोड़ी देर टहलते हैं तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। यह छोटी सी आदत न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाती है, बल्कि वजन कंट्रोल, ब्लड शुगर मैनेजमेंट और अच्छी नींद में भी मदद करती है। आइए जानते हैं खाना खाने के बाद वॉक करने के फायदे और कितने स्टेप्स चलना है सही।

खाना खाने के बाद वॉक करने के फायदे
-
पाचन को करता है बेहतर: डिनर के बाद हल्की वॉक करने से खाना जल्दी पचता है और गैस, एसिडिटी व ब्लोटिंग जैसी समस्याएं कम होती हैं। हल्की वॉक भोजन को तेजी से पेट से छोटी आंत में ले जाने में मदद करती है, जिससे भारीपन कम होता है।
-
वजन कंट्रोल में मददगार: खाने के बाद टहलने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है और वजन बढ़ने का खतरा कम होता है।
-
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल में: भोजन के बाद थोड़ी देर चलने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ने से बचता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है।
-
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार: वॉक करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
-
अच्छी नींद में मदद: रात के खाने के बाद टहलने से शरीर रिलैक्स होता है और नींद की क्वालिटी बेहतर होती है।
डिनर के बाद कितने स्टेप्स चलना चाहिए?
डिनर के बाद कम से कम 1015 मिनट की हल्की वॉक जरूर करें. करीब 10001500 स्टेप्स चलना फायदेमंद माना जाता है। खाना खाने के तुरंत बाद नहीं, 510 मिनट बाद वॉक शुरू करें. बहुत ज्यादा तेज चलने की बजाय आराम से टहलें. रोजाना इस आदत को अपनाएं, तभी बेहतर रिजल्ट मिलेगा
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सत्य रिपोर्ट किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है



