CricketIndiaTrending

ODI वर्ल्ड कप और WTC की तैयारी के बीच अहम दौरे का ऐलान, तीनों फॉर्मेट में खेले जाएंगे कुल 8 मैच

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर एशियाई टीम श्रीलंका क्रिकेट टीम से जुड़ी है। श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का ऐलान हो गया है। श्रीलंका की टीम इस साल जूनजुलाई वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। यह दौरा तीनों फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें 3 वनडे, 3 T20I और 2 टेस्ट मैच शामिल हैं। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि जहां एक ओर 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारी का मौका मिलेगा, वहीं टेस्ट मुकाबले ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे।

ODI वर्ल्ड कप और WTC की तैयारी के बीच अहम दौरे का ऐलान, तीनों फॉर्मेट में खेले जाएंगे कुल 8 मैच
ODI वर्ल्ड कप और WTC की तैयारी के बीच अहम दौरे का ऐलान, तीनों फॉर्मेट में खेले जाएंगे कुल 8 मैच

कब और कहां होंगे मुकाबले?

श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत 3 जून से ODI सीरीज के साथ होगी, जिसके सभी मैच किंग्स्टन के सबीना पार्क में खेले जाएंगे। इसके बाद 11 जून से T20 सीरीज भी यहीं आयोजित होगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जून से एंटीगा में होगी, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज से पहले एक चार दिवसीय वॉर्मअप मैच भी होगा।

दोनों टीमों के लिए क्यों अहम है यह दौरा?

श्रीलंका फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है और उसने अभी सिर्फ 2 टेस्ट खेले हैं, ऐसे में टीम शुरुआती चरण में ज्यादा से ज्यादा पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी। वहीं वेस्टइंडीज ने 8 टेस्ट खेलने के बावजूद अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है, इसलिए टीम इस सीरीज से जीत की शुरुआत करना चाहेगी। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत अक्टूबर 2024 में श्रीलंका में हुई थी, जहां मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी फॉर्मेट में जीत दर्ज की थी। वहीं आखिरी व्हाइटबॉल सीरीज 2021 में खेली गई थी, जिसमें भी श्रीलंका ने बाजी मारी थी।

हाल ही में दोनों टीमें ICC T20 वर्ल्ड कप में भी खेलती नजर आई थीं। श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन सुपर सिक्स में लय बरकरार नहीं रख पाई। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने लगातार अच्छा खेल दिखाया, लेकिन कोलकाता में भारत के खिलाफ अहम मैच हारकर बाहर हो गई। ऐसे में यह दौरा दोनों टीमों के लिए आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स से पहले अपनी तैयारी मजबूत करने का सुनहरा मौका होगा।

श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का पूरा शेड्यूल

  • पहला ODI: 3 जून 2026, किंग्स्टन
  • दूसरा ODI: 6 जून 2026, किंग्स्टन
  • तीसरा ODI: 8 जून 2026, किंग्स्टन
  • पहला T20: 11 जून 2026, किंग्स्टन
  • दूसरा T20: 13 जून 2026, किंग्स्टन
  • तीसरा T20: 14 जून 2026, किंग्स्टन
  • पहला टेस्ट: 2529 जून 2026, एंटीगा
  • दूसरा टेस्ट: 37 जुलाई 2026, एंटीगा

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply