IndiaTrending

गर्मियों में नींबू को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान हैक्स

Lemon Juice Hacks: चिलचिलाती धूप और उमस भरे इस मौसम में जब भी गला सूखता है तो फ्रिज में रखे नींबू की याद आती है। मेहमानों के लिए ठंडी शिकंजी बनाना हो या फिर दोपहर के खाने का स्वाद बढ़ाना हो नींबू हर तरह से काम आता है। हालांकि समस्या तब आती है जब एक या दो दिन में ही नींबू का रस निकलना कम हो जाता है और वह सूखने लगता है।

गर्मियों में नींबू को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
गर्मियों में नींबू को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान हैक्स

अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर नींबू से जुड़े कुछ स्मार्ट किचन हैक्स बताए हैं जो बहुत काम आ सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आप नींबू से दोगुना रस निकाल सकते हैं और हफ्तों तक इन्हें फ्रेश स्टोर कर सकते हैं।

खरीदते समय रखें ध्यान

अगर आप बाजार से नींबू खरीद रहे हैं तो एक बात का ध्यान रहे कि इनके छिलके पतले हों। मोटे छिलके वाले नींबू दिखने में बड़े होते हैं लेकिन इनके अंदर रस बहुत कम निकलता है। इसके विपरीत पतले छिलके वाले नींबू में ज्यादा रस निकलता है।

नींबू सूखने से बचाएं

अक्सर लोग नींबू को सीधा फ्रिज में स्टोर करके रख देते हैं जिसकी वजह से वह जल्दी सूख जाते हैं। इन्हें सही से स्टोर करने के लिए किसी बर्तन या कांच के जार में पानी भरकर उसमें नींबू डुबोकर रख दें। इस तरह से नींबू को फ्रिज में स्टोर करने से उनके अंदर की नमी लंबे समय तक बनी रहती है और वे हफ्तों तक फ्रेश बने रहते हैं।

माइक्रेवेव का इस्तेमाल

मास्टरशेफ के अनुसार नींबू से ज्यादा रस निकालना चाहते हैं तो इसे 10 से 15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर लें। हल्की गर्मी से नींबू के अंदर के रेशे ढीले हो जाते हैं और रस आसानी से निकल जाता है। इस ट्रिक की मदद से नींबू से अधिक जूस निकाला जा सकता है।

रस निकालने की अनोखी ट्रिक

अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है तो भी आप नींबू से ज्यादा रस निकाल सकते हैं। इसके लिए नींबू को काटने से पहले उसे किचन काउंटर या किसी सतह पर रखकर हथेली से दबाते हुए रोल करें। इस तरह नींबू का रस ढीला हो जाएगा और निचोड़ने पर ज्यादा रस निकलेगा।

नेचुरल क्लीनर तैयार करें

नींबू का रस निकालने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंकने की जगह इसे क्लीनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए छिलकों को पानी में थोड़ा सा सिरका मिलाकर उबाल लें। इसके बाद इसे किसी स्प्रे बोतल में भरें और सफाई के लिए इस्तेमाल करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply