IndiaTrending

तरबूज खाने से पहले और बाद में कौन सी गलतियां नहीं करना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में शरीर को थोड़े ज्यादा पानी की जरूरत होती है, क्योंकि उमस में पसीना बहुत ज्यादा निकलता है और तेज धूप की वजह से भी शरीर में पानी की कमी हो सकती है. ऐसे में पानी की सही मात्रा लेना जरूरी होता है, लेकिन सिर्फ पानी पीते रहने से आपको सिरदर्द, पेट में ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. इस वजह से आपको अपनी डाइट में ऐसे फल और सब्जियां शामिल करने चाहिए जो पानी से भरपूर हो. ऐसा ही फल है तरबूज जो पानी की कमी पूरी करने के साथ ही आपकी सेहत को कमाल के फायदे दे सकता है, लेकिन इसे खाने से पहले और खाने के बाद कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए.

तरबूज खाने से पहले और बाद में कौन सी गलतियां नहीं करना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें
तरबूज खाने से पहले और बाद में कौन सी गलतियां नहीं करना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें

अगर हम तरबूज के फायदों की बात करें तो गर्मी से राहत देने और पानी की शरीर में पूर्ति करने के अलावा ये इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि ये विटामिन और मिनरल्स का बढ़िया सोर्स है. चलिए एक्सपर्ट से जान लें कि तरबूज खाने से पहले और बाद में क्या ध्यान रखें.

तलाभुना न खाएं

श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली की चीफ डायटीशियन डॉ. प्रिया पालीवाल कहती हैं कि तरबूज खाने से पहले हैवी खाना खाने से बचना चाहिए और खासकर इसे खाने के बाद बहुत तलाभुना या ज्यादा प्रोटीन वाला खाना न खाएं. इससे आपके पाचन पर असर होता है, जिससे ब्लोटिंग हो सकती है और मितलीउल्टी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं.

पानी में डुबोकर रखें

मार्केट से तरबूज खरीदकर लाए हैं तो इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें, बल्कि साफ पानी में कुछ देर के लिए डुबोकर रखना चाहिए. इससे ये धीरेधीरे नॉर्मल टेम्परेचर पर आ जाता है. इससे खाते वक्त ये ज्यादा रिफ्रेशिंग लगता है और सेहत को नुकसान नहीं होता. वहीं इसके छिलके पर लगी गंदगी, कीटनाशक भी अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं.

Getty Images

तरबूज को करें चेक

जब आप खाने के लिए तरबूज काट रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वो बिल्कुल फ्रेश होना चाहिए यानी ये कहीं से कटाफटा न हो. इसके अलावा अंदर से अगर तरबूज पीला दिखाई दे या फिर स्लाइमी टेक्सचर है तो इसे खाने से बचना चाहिए.

तुरंत बाद पानी न पिएं

डॉ. प्रिया पालीवाल का कहना है कि तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी भी पीने से बचना चाहिए. पहला कारण ये है कि तरबूज एक ऐसा फल है जो पहले से ही पानी से भरपूर होता है और जब आप तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो इससे आपका पाचन धीमा हो जाता है.

ये बातें भी जरूर जान लें

एक्सपर्ट कहती हैं कि तरबूज को खाली पेट हल्के नाश्ते के रूप में ले सकते हैं, लेकिन इसे बहुत अधिक मात्रा में एक साथ खाने से बचें. दरअसल ये शुगर स्पाइक कर सकता है और ब्लोटिंग भी हो सकती है. इस तरह से अगर आप भी अगली बार तरबूज खाएं तो इन छोटीछोटी बातों को ध्यान रखें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply