क्या आप जानते हैं कि आपकी थाली में सजा लजीज खाना आपके दिल की धमनियों को धीरेधीरे बंद कर सकता है? खराब डाइट सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ाती, बल्कि ‘साइलेंट किलर’ ब्लॉकेज का कारण भी बनती है। हाल ही में मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झांजेर ने कहा कि युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक का सीधा संबंध हमारे खानपान से है। हेल्दी डाइट दिल को ब्लॉकेज से बचा सकती हैं और आपको एक लंबी, स्वस्थ जिंदगी दे सकती हैं। हार्ट अटैक एक गंभीर बीमारी है, जिसकी वजह से दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत कम उम्र में ही हो रही है। यह तब होता है जब दिल की धमनियों यानी आर्टरीज में ब्लॉकेज आ जाता है और खून का प्रवाह रुक जाता है। यह ब्लॉकेज धीरेधीरे सालों में बनता है, लेकिन अचानक फटने पर हार्ट अटैक का कारण बन जाता है। कई बार लोगों को लंबे समय तक इसका पता भी नहीं चलता।

दिल में ब्लॉकेज होने का कारण
डॉक्टर के मुताबिक, दिल की धमनियों में ब्लॉकेज बनने के पीछे कई कारण होते हैं। सबसे बड़ा कारण है खून में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का बढ़ना, जो धमनियों की दीवारों पर जमा होकर रास्ता संकरा कर देता हैं। गलत खानपान की बात करें तो खाने में ज्यादा तेल, तलीभुनी चीजें, मिठाइयां और नमकीन चीजों का सेवन दिल के लिए खतरा बढ़ा सकता है।
बीमारियां जो ब्लॉकेज के लिए हैं जिम्मेदार
डॉक्टर बिमल ने बताया हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमी भी ब्लॉकेज के खतरे को बढ़ाती हैं। तनाव भी ब्लॉकेज का एक बड़ा कारण है, जो शरीर के हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़कर दिल पर दबाव डालता है। धूम्रपान और तंबाकू का सेवन धमनियों को नुकसान पहुंचाता है और ब्लॉकेज बनने की प्रक्रिया को तेज करता है।
हार्ट अटैक से बचाव के लिए इन 10 बातों का रखें ध्यान
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखें
कोलेस्ट्रॉल दिल के रोगों के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। खून में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल धमनियों में जमा होकर ब्लॉकेज बनाता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए समयसमय पर लिपिड प्रोफाइल यानी कोलेस्ट्रॉल टेस्ट कराएं और इसे कंट्रोल में रखें।
ट्राइग्लिसराइड कम करें
ज्यादा तेल, तलीभुनी चीजें, मिठाई और जंक फूड का ज्यादा सेवन ट्राइग्लिसराइड बढ़ाता हैं। जब ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ता है तो ये खून में जमा होकर धमनियों में प्लाक बनाने लगता है, जिससे हार्ट डिजीज और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर ज्यादा चीनी, रिफाइंड कार्ब्स जैसे मैदा, सफेद ब्रेड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से ट्राइग्लिसराइड बढ़ता है। इसे कम करने के लिए हेल्दी डाइट अपनाएं।
रोजाना वॉक और एक्सरसाइज करें
हर दिन कम से कम 3035 मिनट तेज चलना दिल को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। वॉक आप अपने हिसाब से तेज और कम कर सकते हैं। वॉक करने से ब्लॉकेज का खतरा कम होता है।
योग और प्राणायाम करें
योग, प्राणायाम और एक्सरसाइज दिल की सेहत सुधारते हैं और शरीर को एक्टिव रखते हैं। अगर आप चाहते हैं कि ब्लॉकेज कंट्रोल रहे तो रोजाना योग और प्राणायाम करें।
तनाव कंट्रोल करें
ज्यादा तनाव दिल के लिए खतरनाक होता है। तनाव कंट्रोल करने के लिए आप मेडिटेशन, योग और पॉजिटिव सोच रखें। आप तनाव को कंट्रोल करके दिल को हेल्दी रख सकते हैं।
गुस्से और नेगेटिव इमोशंस को कंट्रोल करें
बारबार गुस्सा आना और मानसिक तनाव हार्ट पर असर डालता है। आप गुस्से को कंट्रोल करें और मन को शांत रखें।
दिल से जुड़ी सही जानकारी रखें
अपने शरीर और बीमारियों के बारे में जानकारी रखें, ताकि समय रहते समस्या को पहचान सकें। आपको यह पता होना चाहिए कि हार्ट अटैक के शुरुआती संकेत क्या होते हैं,इसके जोखिम के कारण कौन से हैं। दिल के लिए सही डाइट कौन सी है। दिल के लिए जरूरी मेडिकल टेस्ट कौनकौन से है, इन सबके बारे में जानकारी रखकर आप अपने दिल का ख्याल रख सकते हैं।
नियमित हेल्थ चेक अप कराएं
ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और वजन की नियमित जांच कराएं , ताकि रिस्क का पता चलता रहे। ये सभी हार्ट डिजीज का रिस्क बताते हैं
स्मोकिंग और तंबाकू छोड़ें
धूम्रपान, गुटखा, तंबाकू दिल की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण हैं। इनका सेवन करना पूरी तरह बंद कर दें।
डॉक्टर की सलाह और दवाएं फॉलो करें
अगर आपको बीपी, शुगर या हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है, तो डॉक्टर की दवाएं नियमित लें और दवाओं का सेवन बिना सलाह के बंद न करें। जरूरत पड़ने पर एंजियोग्राफी जैसे टेस्ट भी कराएं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी डाइट या एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।



