इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में एक बड़ा हादसा टल गया। मैच के दौरान मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके कारण दूसरे मीडिया बॉक्स के विद्युत मशीनों की तरफ लगे दरवाजे में जड़ा भारीभरकम शीशा उखड़कर अंदर की ओर गिर गया।

के इस मीडिया बॉक्स में तकरीबन 30 लोगों की संख्या रहती है। गनीमत यह रही कि वहां मौजूद मीडियाकर्मी बालबाल बच गए, लेकिन इस घटना ने स्टेडियम के रखरखाव और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है।
अधिकारियों की ‘चमक’ बनाम स्टेडियम की ‘खस्ताहाली’
हादसे से नाराज कुछ मीडियाकर्मियों ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ प्रबंधन के खिलाफ कड़ा रोष जताया। इस बीच, डीडीसीए से जुड़े शख्स ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। उन्होंने बताया कि स्टेडियम की मरम्मत के लिए हर साल पर्याप्त फंड जारी किया जाता है, लेकिन हालात जस के तस हैं। पदाधिकारी खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधाओं के बजाय अपने केबिन चमकाने में व्यस्त हैं।
सूत्रों के मुताबिक, ‘‘हवा के एक हल्के झोंके से शीशा गिरना यह बताता है कि काम में कितनी लापरवाही हुई है। एक तरफ बाथरूम में महंगे शीशे और हजारों रुपये की चूहेदानियां खरीदी जा रही हैं, दूसरी ओर बुनियादी सुरक्षा की अनदेखी हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन सभी कार्यों के लिए कुछ फंड सचिव के हस्ताक्षर के बाद जारी होता है, लेकिन वह पैसा आखिर जा कहां रहा है?’’
संपर्क करने पर साधी चुप्पी
अरुण जेटली स्टेडियम की बदहाली और भ्रष्टाचार के इन गंभीर आरोपों पर जब डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली और सचिव अशोक शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण नहीं फोन नहीं लग पाया। जब की उपाध्यक्ष शिखा कुमार से भी संपर्क साधने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो पाया। अब सवाल यह उठता है कि क्या डीडीसीए प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या फिर मरम्मत के नाम पर जारी होने वाले फंड की उच्चस्तरीय जांच होगी?
IPL 2026 Points Table: दिल्ली कैपिटल्सचेन्नई सुपर किंग्स मैच के बाद अंक तालिका, टॉप5 बल्लेबाज और गेंदबाज
IPL 2026 Points Table, Top5 Batters and Bowlers: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया। चेन्नई के 10 अंक हो गए। अंक तालिका में पंजाब किंग्स शीर्ष पर बरकरार है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे नंबर पर काबिज है। केएल राहुल ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के पास है।



