Shoe Rack Direction: सबसे पहले तो ये जान लें कि जूतेचप्पल कभी भी बिखेर कर नहीं रखने चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसके लिए घर में एक अलग से रैक होनी चाहिए जिसमें व्यवस्थित तरीके से जूतेचप्पल रखे जाने चाहिए। अब सवाल ये आता है कि शू रैक रखने के लिए कौन सी जगह और दिशा सबसे बेस्ट होती है। तो आपको बता दें कि जूतेचप्पल की अलमारी रखने के लिए सबसे बेस्ट दिशा दक्षिणपश्चिम मानी जाती है।

दक्षिणपश्चिम दिशा में शू रैक रखने के फायदे
शू रैक रखने के लिए दक्षिणपश्चिम दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। कहते हैं इस दिशा में शू रैक रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सदैव सुखशांति का माहौल बन रहा है। इसके अलावा आप चाहें तो दक्षिण दिशा में भी जूतेचप्पल की अलमारी रख सकते हैं।
शू रैक रखने की बेस्ट जगह
जूतेचप्पल की रैक रखने के लिए सबसे उपयुक्त स्थान घर का मुख्य हॉल या बरामदे का दक्षिणपश्चिम कोना माना जाता है। लेकिन अगर किसी कारण यहां शू रैक नहीं रख पा रहे हैं तो फिर आप इसे घर के मुख्य द्वार के पास रखें। ध्यान रहे इसे प्रवेश द्वार के अंदर की तरफ नहीं बल्कि बाहर की तरफ रखना है।
मुख्य द्वार पर शू रैक रखने से क्यों बचना चाहिए?
कहते हैं घर के मुख्य द्वार पर शू रैक या जूतेचप्पल रखने से तरक्की में रुकावटें आ सकती हैं। यदि यहां जूतों का ढेर लगा रहता है, तो मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। यही कारण है कि प्रवेश द्वार पर शू रैक रखने से मना किया जाता है। लेकिन अगर किसी कारण आपको यहां शू रैक रखना पड़ रहा है तो इसे व्यवस्थित तरीके से रखें। साथ ही ऐसी शू रैक खरीदें जो बंद हो जाती हो।



