BusinessIndiaTrending

कौन हैं बिजनेस वुमन सुधा रेड्डी? Met Gala 2026 में पहना ₹142 करोड़ का नेकलेस, देखकर सब रह गए दंग!

दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर जब हैदराबाद की अरबपति सुधा रेड्डी ने कदम रखा, तो पूरी दुनिया की निगाहें उन पर टिक गईं। अपने शाही अंदाज और करोड़ों के गहनों के लिए मशहूर सुधा रेड्डी ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर न केवल अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल का प्रदर्शन किया, बल्कि भारतीय कला और संस्कृति की चमक भी बिखेरी।

कौन हैं बिजनेस वुमन सुधा रेड्डी? Met Gala 2026 में पहना ₹142 करोड़ का नेकलेस, देखकर सब रह गए दंग!
कौन हैं बिजनेस वुमन सुधा रेड्डी? Met Gala 2026 में पहना ₹142 करोड़ का नेकलेस, देखकर सब रह गए दंग!

142 करोड़ का मैजिकल नेकलेस

सुधा रेड्डी के लुक में सबसे ज्यादा चर्चा उनके गले के हार की हो रही है, जिसकी कीमत लगभग 15 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। क्वीन ऑफ मेरेलानी नाम के इस बेशकीमती नेकलेस में तंजानिया से लाया गया 550 कैरेट का गहरा बैंगनीनीला तंजानाइट रत्न जड़ा था। विक्टोरियन स्टाइल में बने इस हार को रोजकट हीरों से सजाया गया था। खास बात यह है कि अक्सर हस्तियां गहने उधार लेती हैं, लेकिन यह दुर्लभ नेकलेस सुधा रेड्डी के निजी कलेक्शन का हिस्सा है।

कौन हैं सुधा रेड्डी?

सुधा रेड्डी हैदराबाद के दिग्गज ट्रेडिंग ग्रुप MEIL के डायरेक्टर कृष्ण रेड्डी की पत्नी हैं। लेकिन उनकी पहचान सिर्फ एक बिजनेस टाइकून की पत्नी के रूप में नहीं है। सुधा रेड्डी MEIL ग्रुप के मैनेजमेंट में भी भूमिका निभाती हैं और एक सफल बिजनेस वुमन हैं। वह, ‘सुधा रेड्डी फाउंडेशन’ की फाउंडर हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल कल्याण के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम करता है। सुधा रेड्डी अपनी शानदार लाइफस्टाइल और इंटरनेशनल फैशन शो में अपनी एक्टिव भागीदारी के लिए जानी जाती हैं। वे पेरिस फैशन वीक और मेट गाला जैसे वैश्विक मंचों पर अक्सर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

मेट गाला में भारतीय संस्कृति की चमक

सुधा रेड्डी ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार किया गया खास आउटफिट पहना, जो ट्रेडिशनल कलमकारी आर्ट से प्रेरित था। ‘ट्री ऑफ लाइफ’ थीम पर आधारित इस ड्रेस को बनाने में 90 से ज्यादा कारीगरों ने काम किया और इसे तैयार होने में 3400 घंटे लगे। यह लुक भारतीय संस्कृति और हस्तकला का शानदार उदाहरण था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply