IndiaTrending

Glowing Skin in Summers: मेकअप ही नहीं इन वेलनेस ट्रिक्स से भी चमकेगी त्वचा! आजमाएं ये तरीके

पॉल्यूशन, धूलमिट्टी और सनबर्न की वजह से त्वचा को नुकसान होता है. लेकिन अधिकतर लोग स्किन के डार्क या डल होने का असली कारण इन्हीं प्रॉब्लम्स को मान लेते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि आपकी सेहत पर भी डिपेंड होता है कि स्किन ग्लो करेगी या नहीं. पहाड़ी इलाकों में लोगों की स्किन नॉर्मल से ज्यादा ग्लो करती है और इसकी वजह से न सिर्फ हवा है बल्कि खानपान भी अहम रोल निभाता है. इसके अलावा आप कितने एक्टिव हैं और आपके अंदरूनी अंग ठीक से काम कर पा रहे हैं या नहीं, स्किन के हेल्दी होने में ये वजह भी शामिल हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ मेकअप ही नहीं वेलनेस पर फोकस रखना जरूरी है.

Glowing Skin in Summers: मेकअप ही नहीं इन वेलनेस ट्रिक्स से भी चमकेगी त्वचा! आजमाएं ये तरीके
Glowing Skin in Summers: मेकअप ही नहीं इन वेलनेस ट्रिक्स से भी चमकेगी त्वचा! आजमाएं ये तरीके

आज के समय में हमारा लाइफस्टाइल काफी बिगड़ा हुआ है. देर से सोना और लेट उठना, तलाभुना खाना और फिजिकली एक्टिव न रहने जैसे बुरी आदतें हमारी बॉडी, बाल और त्वचा तीनों को खराब कर रही हैं. चलिए आपको बताते हैं कि वेलनेस से जुड़ी किन आदतों को अपनाकर स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाया जा सकता है.

स्किन के लिए वेलनेस भी क्यों है जरूरी

आज के समय में ब्यूटी का मतलब सिर्फ मेकअप तक सीमित नहीं है. लोगों को ये समझ आ रहा है कि असली ग्लो बाहर से नहीं अंदर से आता है. इसी वजह से अब वेलनेस भी ब्यूटी केयर का हिस्सा बन चुका है. जब आपका लाइफस्टाइल बैलेंस हो तो इसका असर बॉडी ही नहीं स्किन पर भी नजर आता है. जानें वेलनेस से जुड़ी किन तरीकों को आजमाना बहुत जरूरी है.

ग्लोइंग स्किन के लिए वेलनेस टिप्स

अच्छी डाइट

डाइटिंग के तरीके ट्रेंड कर रहे हैं लेकिन इन्हें लगातार फॉलो करने की आदत बहुत कम लोगों में देखी जाती है. जो आप खाते हैं उसका सीधा असर हमारे रंगरूप पर भी पड़ता है. इसलिए डाइट में ऐसी चीजों को जरूर खाना चाहिए जिनमें विटामिन सी समेत कई दूसरे पोषक तत्व हो. ताजे और सीजनल फ्रूट्सवेजिटेबल्स डाइट का हिस्सा होने चाहिए. जब हमारे शरीर को सही पोषक तत्व ठीक से मिल पाते हैं तो हमारी स्किन नेचुरली ग्लो कर पाती है. देखा जाए तो लोग जंक फूड या तलाभुना रोजाना खाते हैं.

इसकी वजह से स्किन डल और डार्क नजर आने लगती है. बादाम, अखरोट और अलसी जैसे नट्ससीड्स खाएं जिनसे ओमेगा3 फैटी एसिड मिलता है. इसके अलावा रोजाना 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं क्योंकि ये स्किन हाइड्रेशन के लिए बेहद जरूरी है.

फिजिकली एक्टिव रहें

सैर, वर्कआउट या किसी भी तरीके से फिजिकली एक्टिव रहने के शरीर और स्किन दोनों को फायदे मिलते हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एक्टिव रहने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है और बॉडी में ऑक्सीजन की बेहतर सप्लाई होती है. शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन पहुंचने का फायदा हमारी स्किन को भी होता है. ऐसे टॉक्सिन्स यानी विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और स्किन नेचुरली ग्लो कर पाती है. जब आप एक्सरसाइज या सैर करते हैं तो पसीना बाहर निकलता है और ये तरीका भी स्किन को क्लीन करता है.

पूरी नींद लें

कहते हैं कि पूरी नींद को ब्यूटी स्लीप कहा जाता है. रात में सोते समय हमारे सेल्स रिपेयर हो पाते हैं. धूप और गंदगी से हुए डैमेज की भरपाई होती है. कहते हैं कि इस दौरान हमारा ब्लड फ्लो भी सही होता है जिससे स्किन तक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स पहुंच पाते हैं और ये नेचुरली ग्लो करती है.

स्ट्रेस मैनेजमेंट

बहुत कम लोग जानते हैं कि मेंटल स्ट्रेस का बुरा असर हमारे दिमाग नहीं स्किन पर भी पड़ता है. आप कितना ही स्किन केयर फॉलो कर लें अगर स्ट्रेस में रहते हैं तो पिंपल्स, डलनेस और प्रीमेच्योर एजिंग का होना तय है. दरअसल, स्ट्रेस की वजह से शरीर में Cortisol हार्मोन बढ़ता है. इससे स्किन में ऑयल का प्रोडक्शन तेजी से होता है जिससे सूजन की शिकायत होने लगती है. ऐसे में पिंपल्स, रेडनेस और स्किन डल होने लगती है. आप वेलनेस फ्रिक हैं तो स्ट्रेस को मैनेज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और स्किन में ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर हो पाता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply