CricketIndiaTrending

World Test Championship: WTC का रोमांच वापसी को तैयार, Points Table में टीम इंडिया से ऊपर पाकिस्तान

World Test Championship 202527: लगभग 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच यानी ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अपने रोमांच के साथ लौट रहा है। इस बार शुरुआत होगी बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाली अहम टेस्ट सीरीज से, जहां दोनों टीमें फाइनल की रेस में खुद को मजबूत करने के इरादे से उतरेंगी।

World Test Championship: WTC का रोमांच वापसी को तैयार, Points Table में टीम इंडिया से ऊपर पाकिस्तान
World Test Championship: WTC का रोमांच वापसी को तैयार, Points Table में टीम इंडिया से ऊपर पाकिस्तान

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 202527 का मौजूदा चक्र अब निर्णायक स्टेज में प्रवेश कर रहा है। WTC 202527 में आखिरी सीरीज नवंबर से जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेली गई थी। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू मैदान पर एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 41 से हराकर अपनी बादशाहत साबित की थी और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान को और मजबूत किया था। 

ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 टेस्ट मैच अपने नाम किए हैं। ऑस्ट्रेलिया का पीसीटी अभी 87.5 है। वहीं, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 20 से हराकर दूसरे स्थान पर अपनी पकड़ बनाई हुई है। कीवी टीम का पीसीटी 77.78 है। साउथ अफ्रीका 75 पीसीटी के साथ तीसरे जबकि श्रीलंका 66.67 पीसीटी के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं। पाकिस्तान 50 पीसीटी के साथ 5वें स्थान पर है। टीम इंडिया का नंबर छठा है। भारतीय टीम का पीसीटी फिलहाल 50 से कम 48.15 है। इंग्लैंड, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज क्रमश: 7वें, 8वें और 9वें स्थान पर हैं।

पाकिस्तान के सामने मेजबान बांग्लादेश की चुनौती

अब सबकी नजरें पाकिस्तान और बांग्लादेश पर टिकी हैं, जहां से WTC का अगला स्टेज शुरू हो रहा है। WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर काबिज पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ ड्रॉ सीरीज से की थी और अब वह बांग्लादेश दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा। टीम के सामने आगे का रास्ता आसान नहीं है, क्योंकि 2026 में उसे वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसे मुश्किल विदेशी दौरों का सामना करना होगा। हालांकि, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज उनके लिए लय बनाने का अच्छा मौका साबित हो सकती हैं।

दूसरी ओर, WTC पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर काबिज बांग्लादेश की शुरुआत इस चक्र में कुछ खास नहीं रही है। टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं, लेकिन जीत का खाता नहीं खोल सकी। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में ड्रॉ मैच के जरिए उन्हें इस चक्र के पहले पॉइंट जरूर मिले। 8 मई से शुरू हो रही इस 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश के सामने बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि आगे उसे ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसे मजबूत टीमों के खिलाफ विदेशी दौरों पर भी जाना है। वहीं घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज भी उनके लिए बेहद अहम रहने वाली हैं।

ढाका में होगा सीरीज का आगाज

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 8 से 12 मई तक ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरे टेस्ट मैच का आगाज 16 मई से होगा, जो सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। जैसेजैसे WTC 202527 अपने महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर रहा है, हर टीम के लिए अब हर मैच निर्णायक होता जा रहा है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच यह सीरीज न सिर्फ पॉइंट्स टेबल को प्रभावित करेगी, बल्कि फाइनल की रेस को भी और रोमांचक बना देगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply