BollywoodIndiaTrending

Bharat Bhaagya Viddhaata: अनसुने हीरोज की कहानी लेकर आ रही हैं Kangana Ranaut, रिलीज हुआ कमबैक फिल्म का पोस्टर

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अपनी पिछली फिल्म इमरजेंसी के बाद एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म भारत भाग्य विधाता का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है।

नई पॉलिटिकल ड्रामा के साथ कंगना की वापसी

Bharat Bhaagya Viddhaata: अनसुने हीरोज की कहानी लेकर आ रही हैं Kangana Ranaut, रिलीज हुआ कमबैक फिल्म का पोस्टर
Bharat Bhaagya Viddhaata: अनसुने हीरोज की कहानी लेकर आ रही हैं Kangana Ranaut, रिलीज हुआ कमबैक फिल्म का पोस्टर
कंगना रनौत एक बार फिर एक दमदार पॉलिटिकल ड्रामा लेकर आ रही हैं। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कंगना ने बताया कि भारत भाग्य विधाता देश के उन असली और अनसुने हीरोज की कहानी है, जिनके बारे में दुनिया ज्यादा नहीं जानती। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसमें कंगना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा कि अक्सर हम सिर्फ बड़े कारनामों को ही बहादुरी मानते हैं, लेकिन असली हिम्मत वह है जो चुपचाप अपना काम करती है। यह फिल्म त्याग, इंसानियत और एकता की एक ऐसी मिसाल है, जहां आम लोग आतंक के सामने दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं। कंगना ने इस कहानी का हिस्सा बनने पर गर्व जताया है।
 

कब रिलीज होगी फिल्म?

जयंतिलाल गड़ा द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परम्हंस क्रिएशन्स के बैनर तले बनी है। फिल्म में कंगना के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव और ईशा डे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply