Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के बल्ले से आईपीएल 2026 में रन नहीं निल रहे। अक्षर की फॉर्म को देखकर ऐसा लग रहा मानों उनके बल्ले को जंग लग गई है।

DC vs CSK, Axar Patel: आईपीएल 2026 में कई टीमों के कप्तान ने अपनी खेल से दर्शकों को जमकर निराश किया। हार्दिक पांड्या, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, ऋषभ पंत के बाद अब इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का नाम भी जुड़ गया है।
स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल के बल्ले से आईपीएल 2026 में रन नहीं निल रहे। अक्षर की फॉर्म को देखकर ऐसा लग रहा मानों उनके बल्ले को जंग लग गई है। आईपीएल के 19वें सीजन में न तो अक्षर के बल्ले से रन निकल रहे न ही उनकी टीम जीत हासिल कर पा रही है।
Axar Patel के बल्ले में लगी जंग
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। सीएसके के खिलाफ भी डीसी कप्तान के बल्ले से रन नहीं निकले और वो केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको गुरजपनीत सिंह ने आउट कर दिया।
अक्षर पटेल ने अब तक आईपीएल 2026 में 7 पारियों में 5.5 की औसत से सिर्फ 33 रन ही बना पाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 89.9 का रहा है। उनके स्कोर इस सीजन इस प्रकार रहे 0, 2, 1, 26 , 2, 0, 2।
Axar Patel’s scores in IPL 2026
0
2
1
26* retd hurt
2
0
2Total: 33 runs at 5.5, SR: 89.18 pic.twitter.com/9LYseRST0f
— Cricbuzz May 5, 2026
Axar Patel कप्तानी में भी फेल
सिर्फ बैटिंग ही नहीं बल्कि अपनी बॉलिंग और कप्तानी से भी दिल्ली कैपिटल्स अपनी टीम को मुसीबत से बाहर निकालने में नाकाम साबित हुए हैं। अक्षर इस सीजन में 9 पारियों में सिर्फ 8 विकेट ही ले सके हैं। इतना ही नहीं, अपने फैसलों से भी वो टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे हैं।
Axar Patel के फैसलों पर उठे सवाल
चेन्नई के खिलाफ ही उनका फैसला सवालों के घेरे में आ गया, जहां उन्होंने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और उनके बल्लेबाज संघर्ष करते रहे। टीम ने सिर्फ 69 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे। वो तो किस्मत के साथ के चलते टीम किसी तरह 155 के स्कोर तक पहुंच पाई।



