BollywoodIndiaTrending

अक्षय कुमार ने कराई आंखों की सर्जरी, अब काम से लेंगे ब्रेक

अक्षय कुमार इस वक्त ‘भूत बंगला’ फिल्म की सफलता के बाद चर्चा में हैं। मगर अब वो कुछ दिन के लिए काम नहीं करेंगे। उन्होंने हाल ही में निर्देशक अनीस बज्मी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान आंखों की सर्जरी करवाई है। अपनी लगातार व्यस्त दिनचर्या और साल में कई फिल्मों के लिए जाने जाने वाले अभिनेता ने अब अपनी सेहत पर ध्यान देने के लिए ब्रेक लिया है।

अक्षय कुमार ने कराई आंखों की सर्जरी, अब काम से लेंगे ब्रेक
अक्षय कुमार ने कराई आंखों की सर्जरी, अब काम से लेंगे ब्रेक

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, “यह एक मामूली सर्जरी थी जो 6 मई, बुधवार की सुबह हुई। जो उन्होंने अपने विजन करेक्शन के लिए करवाई। अक्षय अब आराम करेंगे, क्योंकि उन्होंने अनीस के साथ अपनी अगली फिल्म का केरल शेड्यूल भी पूरा कर लिया है, जिसमें विद्या बालन और राशी खन्ना भी हैं।”

बता दें कि इससे एक दिन पहले, अभिनेता ने X पर शूटिंग शेड्यूल पूरा होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, “केरल शेड्यूल पूरा हुआ! खूबसूरत जगह पर अच्छे लोगों के साथ काम करने जैसा कुछ नहीं। हमारे निर्देशक अनीस बज्मी को कैमरे के पीछे की इस ‘मस्ती’ के लिए ढेर सारा प्यार और मेरे शानदार कोस्टार्स विद्या बालन, राशी, छोटा राजपाल और पूरी टीम को धन्यवाद! यह अनुभव खास रहा।”

अपने काम के साथसाथ हेल्दी लाइफस्टाल के लिए मशहूर हैं। इसके बारे में बात करते हुए अक्षय ने हाल ही में व्हील ऑफ फॉर्च्यून में खुलासा किया कि उन्होंने पिछले 15 सालों से समोसा नहीं खाया है। उन्होंने कहा, “कहां लिखा है कि अगर कोई समोसा नहीं खाता तो कुछ गलत हो जाएगा? क्या मैंने समोसा नहीं खाकर कोई गलती की है?”

अभिनेता सौरभ शुक्ला ने भी हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक पॉडकास्ट में के खानपान की आदतों की तारीफ की। उन्होंने कहा, “वह सीमित खाना खाते हैं, सही तरीके से खाते हैं। बहुत साधारण, पारंपरिक भारतीय खाना खाते हैं। वह सब कुछ खाते हैं।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply