Punjab

बंगाल जैसा हाल पंजाब में नहीं होने देंगे…शुक्राना यात्रा के तीसरे दिन बीजेपी पर बड़ा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शुक्राना यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत शुक्रवार को बठिंडा से हुई. तीसरे दिन मुख्यमंत्री ने मानसा, सरदूलगढ़ और कई अन्य स्थानों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि जिन्होंने 52 सालों तक आरएसएस कार्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया है, वह हमें राजद्रोह का प्रमाण पत्र देना चाहता है.

बंगाल जैसा हाल पंजाब में नहीं होने देंगे…शुक्राना यात्रा के तीसरे दिन बीजेपी पर बड़ा हमला
बंगाल जैसा हाल पंजाब में नहीं होने देंगे…शुक्राना यात्रा के तीसरे दिन बीजेपी पर बड़ा हमला

ने कहा कि बीजेपी की आपस में लड़ाने की रणनीति पंजाब में नहीं चलेगी. यह महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में ही चलेगा. बंगाल में बीजेपी की सरकार बन गई और अब वहां लोगों के घर जलाए जा रहे हैं. हम पंजाब में ऐसा नहीं होने देंगे.

पंजाब की जनता रहें एकजुटमान

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब की जनता को एकजुट रहना चाहिए और ऐसी ताकतों को हावी नहीं होने देना चाहिए. उन्होंने कहा पंजाब की जनता प्रेम के लिए कुर्बानी देने को तैयार है.

सुखबीरमजीठिया पर भी निशाने

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान बेअदबी का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया और अकाली दल के नेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम मजीठिया जैसे लोगों ने बेअदबी की. ऐसे लोगों का अगला ठिकाना जेल होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यात्रा के दौरान जनता का भरपूर साथ दिया. यह यात्रा संगरूर में समाप्त होगी. अगले दिन फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना होगी. शुक्राना यात्रा 6 मई को श्री आनंदपुर साहिब से शुरू हुई थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply