BollywoodIndiaTrending

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: नीतू कपूर और कपिल शर्मा की ‘दादी की शादी’ की सुस्त शुरुआत, ओपनिंग डे पर किया इतना कारोबार

Daadi Ki Shaadi Day 1 Collection: 8 मई को सिनेमाघरों में आशीष आर मोहन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दादी की शादी’ रिलीज हुई। इसमें नीतू कपूर, कपिल शर्मा, आर सरथ कुमार, सादिया खतीब, रिद्धिमा कपूर और योगराज सिंह समेत कई सितारे नजर आए। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब इसका ओपनिंग डे कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरुआत की है।

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: नीतू कपूर और कपिल शर्मा की ‘दादी की शादी’ की सुस्त शुरुआत, ओपनिंग डे पर किया इतना कारोबार
Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: नीतू कपूर और कपिल शर्मा की ‘दादी की शादी’ की सुस्त शुरुआत, ओपनिंग डे पर किया इतना कारोबार

सैकनिल्क के अनुसार, कपिल शर्मा की ‘दादी की शादी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9% रही। वहीं, शो की बात करें तो फिल्म के शोज 1,789 रहे। ‘दादी की शादी’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन 72 लाख रुपये रहा। वहीं, 60 लाख रुपये नेट कलेक्शन किया।

क्या है फिल्म की कहानी

‘दादी की शादी’ में कपिल शर्मा यानी टोनी कालरा की शादी नहीं हो रही होती। फिर उनके लिए एक रिश्ता आता है और उस लड़की पर टोनी को कॉलेज से ही क्रश रहा होता है। टोनी खुश हो जाता है, दोनों जा रोका हो रहा होता है कि तभी पता चलता है लड़की की दादी जो शिमला में अकेले रहती है, वह शादी कर रही हैं। बस फिर क्या इसके बाद जो भूचाल आता है वह आपको थिएटर में जाकर देखने को मिलेगा।

आलिया भट्ट ने की रिद्धिमा और नीतू कपूर की तारीफ

आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मेरे चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान रह गई। ट्विस्ट, टर्न और लगातार हंसी… एक ऐसी कहानी में पिरोए गए हैं जिसमें बहुत सारा दिल है और परिवारों में होने वाली थोड़ी अजीब लेकिन मजेदार और प्यारी अफरातफरी भी है।”

नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी को टैग करते हुए उन्होंने आगे लिखा, “आप दोनों स्क्रीन पर चमक उठी हैं।” आलिया ने अपने फैंस से ‘दादी की शादी’ देखने की अपील भी की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply