IndiaTrending

धूप में फीका न पड़ जाए नए कपड़ों का रंग, सुखाते समय रखें इन बातों का ध्यान

गर्मी का मौसम अपने साथ कई सारी चुनौतियां लेकर आता है जिसमें कपड़ों के रखरखाव की समस्या भी शामिल है। इस मौसम में तेज धूप कपड़ों पर पड़ती है और कुछ ही दिनों में कपड़े अपना रंग खो सकते हैं। इसके लिए सुखाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे नए कपड़ों को नुकसान से बचाया जा सके।

धूप में फीका न पड़ जाए नए कपड़ों का रंग, सुखाते समय रखें इन बातों का ध्यान
धूप में फीका न पड़ जाए नए कपड़ों का रंग, सुखाते समय रखें इन बातों का ध्यान

गर्मियों में तेज धूप के कारण कपड़ों को सुखाने पर उनका रंग फीका पड़ सकता है। खासकर महंगे और नए कपड़ों को लेकर लोगों को चिंता रहती है कि इन्हें कैसे सुखाया जाए। ऐसे में कुछ आसान तरीके आपकी मदद कर सकते हैं।

कपड़ों को उल्टा सुखाएं

गर्मियों में अगर आप कपड़े सुखा रहे हैं तो उन्हें हमेशा उल्टा करके डालें। जब भी आप तार पर उल्टा करके कपड़ों को फैलाते हैं तो सूरज की सीधी किरणें कपड़ों पर नहीं पड़ती हैं। इस वजह से उनका रंग और चमक बरकरार रह सकती है। इस ट्रिक की मदद से गहरे रंग के जींस और कॉटन की शर्ट को सुखाया जा सकता है।

सुखाने का समय

तेज धूप से कपड़ों को बचाने के लिए इन्हें सही समय पर सुखाना जरूरी है। आप दिन की चिलचिलाती धूप की जगह रात के समय कपड़े धोने की आदत डाल सकते हैं। रात के समय कपड़े फैलाने से ठंडी हवा में बिना किसी नुकसान के कपड़ों को आराम से सुखाया जा सकता है। सुबह तक कपड़े बिना किसी फीकेपन के सूख जाएंगे। इससे आपको दिनभर धूप की चिंता भी नहीं करनी पड़ेगी।

धूप में सुखाने से बचें

अगर आप चाहते हैं कि कपड़ों का रंग फीका न पड़े तो धोने के बाद इन्हें सीधे धूप में डालने की जगह हमेशा छांव वाली जगह को चुनें। छांव में कपड़े सुरक्षित रहेंगे। अगर आपके घर में ऐसी जगह नहीं है तो सुबह के समय हल्की धूप का उपयोग किया जा सकता है। जब तेज धूप आने लगे तो कपड़ों को हटा लें।

इन तरीकों के अलावा कपड़ों को ड्रायर से सुखा रहे हैं तो उसका समय कम कर सकते हैं। नए कपड़ों को वॉशिंग मशीन से धो रहे हैं तो उसके लिए सही ऑप्शन चुनें। सही देखभाल से कपड़ों की चमक पहले जैसी बनी रह सकती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply