IndiaTrending

ब्लैक जींस या फॉर्मल पैंट का रंग हो जाता है फीका, ये टिप्स रखेंगे नया जैसा

कपड़ों को धोना भी कोई सिंपल सा काम नहीं है, बल्कि कई बातों का इसमें ध्यान रखने की जरूरत होती है. अगर आप कपड़ों को सही तरह से धोने की कला सीख जाएं तो उनकी चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है. बहुत सारे लोगों को ये समस्या होती है कि डार्क कलर की जींस खासकर ब्लैक जींस का रंग बहुत जल्दी फेड हो जाता है और इसपर वाइट स्पॉट बनने लगते हैं. इसके अलावा कॉटन वाली फॉर्मल पैंट्स का रंग भी बहुत जल्दी फेड होने लगता है. इस आर्टिकल में जानिए कि आप अपने डार्क कलर की कॉटन पैंट्स और जींस के रंग को कैसे फेड होने से रोक सकते हैं.

ब्लैक जींस या फॉर्मल पैंट का रंग हो जाता है फीका, ये टिप्स रखेंगे नया जैसा
ब्लैक जींस या फॉर्मल पैंट का रंग हो जाता है फीका, ये टिप्स रखेंगे नया जैसा

कपड़ों को हम कई स्टेज में यूज करते हैं. फर्स्ट है इसे पहनना और दूसरा है इसे धोना, तीसरा है इसे सुखाना और चौथा है इसे प्रेस करना. इन 4 स्टेज में से 3 स्टेज यानी धुलाई, सुखाना, प्रेस करना तक के प्रोसेस में आपको कुछ बातों को ध्यान रखने की बहुत जरूरत होती है. जींस और कॉटन पैंट्स का रंग फीका पड़ने से बचाने के लिए आर्टिकल में दिए गए टिप्स को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें.

क्यों पड़ता है कपड़ों का रंग फीका?

जब आप कपड़े धोने के दौरान गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं या फिर आपका डिटर्जेंट बहुत हार्श है तो भी कपड़ों का रंग निकल जाता है. इसके अलावा कपड़े को ओवरवॉश करना भी एक वजह होती है रंग फेड होने की. अब जान लें कि फॉर्मल पैंट्स और जींस का रंग फेड होने से कैसे बचाएं ताकि ये लंबे समय तक बिल्कुल नई जैसी चमकदार बनी रहें.

कपड़ों को उल्टा करके धोएं

अगर आपकी जींस या फिर कॉटन की फॉर्मल पैंट्स का रंग जल्दी फेड हो जाता है तो पहला टिप्स है कि आप जींस और इन पैंट्स को उल्टा कर लें. इसके बाद ही वॉशिंग मशीन में डालें. हालांकि हाथों से कपड़े धोने के दौरान ये संभव नहीं होता है, क्योंकि गंदगीदागों को साफ करने के लिए आपको कपड़े बाहरी तरफ से भी रगड़ने होते हैं. फिर भी कोशिश करें कि बाहर की तरफ से जरूरत के मुताबिक ही कपड़े रगड़ें.

Getty Images

सुखाना और प्रेस करना

आप अपनी जींस या पैंट्स को सुखाने के लिए डाल रहे हैं तो लंबे समय तक धूप में न छोड़ें. ये जैसे ही सूख जाएं तो उतारकर रख लें. सुखाने और प्रेस करने के दौरान भी आप पैंट्स को उल्टा ही रखें, क्योंकि तेज धूप से भी कपड़ों का रंग फीका पड़ जाता है. इसी तरह से जब आप तीसरा स्टेप यानी जींस और चीनोज को प्रेस कर रहे हो तो भी इन्हें उल्टा ही रखें.ये तीन स्टेप आपकी डार्क जींस और पैंट्स की चमक को बरकरार रखेंगे.

ये टिप्स भी करें फॉलो

कपड़ों का रंग फेड न हो इसके लिए हमेशा ठंडे पानी का यूज करें. इसके अलावा धुलाई से पहले कपड़ों पर लगा लेबल पड़ें ताकि आप दिए गए निर्देशों को मुताबिक कपड़े धोएं. जैसे कैसा डिटर्जेंट यूज करना है. डार्क कलर के कपड़ों खासतौर पर जींस को अलग धोना चाहिए. बहुत ज्यादा डिटर्जेंट या साबुन यूज न करें. आप धुलाई के दौरान फैब्रिक सॉफ्टनर एड कर सकते हैं. इससे भी कपड़े नए जैसे बने रहते हैं. जींस को कम से कम 2 बार पहनने के बाद ही धोना सही रहता है. वॉशिंग मशीन को जेंटल या डेलिकेट साइकिल पर चलाएं. आप पानी में फिटकरी और नमक मिला सकते हैं. इससे भी कपड़ों का रंग नहीं निकलता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply