उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने नया मुरादाबाद आवासीय योजना’ के विस्तार हेतु ग्राम मनोहरपुर में लगभग 3 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण वर्ष 2004 में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी द्वारा किया गया था. यह पूरी कार्रवाई ‘नया मुरादाबाद’ योजना को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से की गई है. अब इस नियोजित भूमि पर निर्धारित मास्टर प्लान के अनुसार आवासीय विकास की गतिविधियों को गति दी जाएगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी.

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग दो दशकों से चले आ रहे भूमि विवाद का पटाक्षेप कर दिया है. प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा के बातया, ‘नया मुरादाबाद आवासीय योजना’ के विस्तार हेतु ग्राम मनोहरपुर में लगभग 3 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण वर्ष 2004 में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी द्वारा किया गया था. लंबे समय तक यह मामला विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन रहा, लेकिन हर स्तर पर निर्णय प्राधिकरण के पक्ष में ही आया.
कोर्ट से हुआ था फैसला
हाल ही में माननीय उच्च न्यायालय ने भी मुहर लगा दी है कि यह भूमि विधिवत रूप से प्राधिकरण की है और विपक्षी दल का इस पर कोई कानूनी अधिकार नहीं है. अदालती बाधाएं दूर होने के बाद, प्रशासन ने भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विवादित स्थल पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की.
जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण
सचिव ने स्पष्ट किया कि नियोजन और विकास कार्यों के लिए इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना अनिवार्य था. मौके पर कई जेसीबी और ट्रैक्टरट्रॉलियों की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया और वर्षों से उगे घास एवं झाड़ियों को हटाकर साफसफाई की गई. यह पूरी कार्रवाई ‘नया मुरादाबाद’ योजना को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से की गई है. अब इस नियोजित भूमि पर निर्धारित मास्टर प्लान के अनुसार आवासीय विकास की गतिविधियों को गति दी जाएगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी.



