BollywoodIndiaTrending

TVK की जीत के बीच फिर चर्चा में तृषा-विजय रिश्ता, टूटी शादी पर एक्ट्रेस का पुराना बयान वायरल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम की बड़ी जीत के बाद जहां राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है, वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी अचानक चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं।

TVK की जीत के बीच फिर चर्चा में तृषा-विजय रिश्ता, टूटी शादी पर एक्ट्रेस का पुराना बयान वायरल
TVK की जीत के बीच फिर चर्चा में तृषा-विजय रिश्ता, टूटी शादी पर एक्ट्रेस का पुराना बयान वायरल

विजय की पार्टी को 118 सीटों पर मिली जीत के बीच तृषा और विजय के कथित रिश्ते को लेकर पुरानी अफवाहें फिर से जोर पकड़ने लगी हैं। इसी बीच तृषा की टूटी सगाई और शादी को लेकर दिया गया उनका पुराना बयान भी वायरल हो रहा है।

दरअसल, साल 2015 में तृषा कृष्णन ने चेन्नई के बिजनेसमैन वरुण मनियन संग अपनी सगाई का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया था। हालांकि शादी तक पहुंचने से पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया। उस वक्त इस ब्रेकअप को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुई थीं, लेकिन बाद में तृषा ने खुद इसकी वजह बताई थी।

ऑनमनोरामा को दिए एक इंटरव्यू में तृषा ने खुलासा किया था कि उनके होने वाले पति ने उनसे एक्टिंग छोड़ने के लिए कहा था। एक्ट्रेस ने कहा था, “जिससे मेरी शादी होने वाली थी, उसने मुझसे फिल्मों से दूर होने को कहा। लेकिन मैंने एक्टिंग छोड़ने के बजाय सगाई तोड़ना बेहतर समझा।”

तृषा ने साफ कहा था कि अभिनय उनके जीवन का सबसे अहम हिस्सा है और वह आखिरी सांस तक फिल्मों से जुड़ी रहना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उन्हें लीड रोल नहीं मिलेंगे, तब भी वह अपनी छवि के मुताबिक किरदार निभाती रहेंगी, लेकिन इंडस्ट्री नहीं छोड़ेंगी।

अब TVK की जीत के बाद तृषा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ वर्षों से उनका नाम थलपति विजय के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों को लेकर कई बार डेटिंग की अफवाहें उड़ चुकी हैं। कथित वेकेशन फोटोज, साथ में सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आना और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने इन चर्चाओं को और हवा दी।

हाल ही में अपने जन्मदिन पर तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंची थीं। खास बात यह रही कि उसी दिन तमिलनाडु चुनाव के नतीजे भी आए थे। इसके बाद विजय के चेन्नई स्थित घर पर उनके पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।

हालांकि, विजय और तृषा दोनों ने ही इन अफवाहों पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन TVK की जीत के साथसाथ तृषा की पर्सनल लाइफ भी इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा मुद्दा बनी हुई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply