तमिलनाडु में विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम को विदुतलाई चिरुथाइगल काची ने राज्य में सरकार बनाने के लिए बिना शर्त समर्थन दे दिया है. इसके साथ ही TVK को कांग्रेस, CPI, CPI , IUML के बाद अब VCK का समर्थन भी मिल गया है, जिससे इनकी संख्या 121 हो गई है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है. इसके बाद TVK चीफ विजय ने एक बार फिर तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोक भवन में मुलाकात की औरसरकार बनाने का दावा पेश किया है. इस दौरान विजय ने अन्य पार्टी से मिले समर्थन पत्रों को भी राज्यपाल को सौंपा है.

बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए VCK के TVK को सपोर्ट देने के बाद एक्टर विजय के समर्थकों में खुशी की लहर है. इसी के साथ VCK के प्रेसिडेंट थोल थिरुमावलवन ने TVK लीडर आधव अर्जुन को ऑफिशियल कन्फर्मेशन लेटर सौंप दिया है. दोनों ही नेताओं ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की है. इसके साथ ही विजय की सरकार गठन में आ रही बाधाएं दूर हो गई हैं. अब विजय की पार्टी आसानी से राज्य में अपनी सरकार बना सकेगी.
#WATCH TVK चीफ विजय ने तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोक भवन में मुलाकात की।
कांग्रेस, CPI, CPI , VCK और IUML के समर्थन से अब 121 विधायक TVK के सपोर्ट में हैं, और राज्य में सरकार बनाने का उसका रास्ता अब साफ हो गया है।
— ANI_HindiNews May 9, 2026
थिरुमावलवन से मुलाकात के बाद VCK का ऐलान
हाल ही में, TVK नेताओं ने थिरुमावलवन से मुलाकात कर बातचीत की. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद ही VCK ने TVK को समर्थन देने की घोषणा करते हुए लेटर जारी कर दिया. विश्लेषकों का मानना है कि राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष के चलते दोनों दल नजदीक आए हैं.
तमिलनाडु | VCK प्रेसिडेंट थोल. थिरुमावलवन ने TVK के जनरल सेक्रेटरी – इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट – आधव अर्जुन को ऑफिशियल कन्फर्मेशन लेटर दिया, जिसमें राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को अपना सपोर्ट दिया गया।
— ANI_HindiNews May 9, 2026
दलित और बहुजन वोट बैंक वाली VCK का समर्थन विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि इससे राज्य में एक अलग तरह की राजनीति देखने को मिलेगी.
जादुई आंकड़े को पार करने के बाद राज्य भर में TVK का जश्न
वहीं विजय की पार्टी TVK को पहले ही कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम पार्टियों का समर्थन प्राप्त हो चुका है. उसके पास वीसीके के नवीनतम निर्णय के बाद कुल 119 विधायकों की संख्या है. सरकार गठन के लिए आवश्यक जादुई आंकड़े को पार करने के बाद राज्य भर में टीवीके कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं.
#WATCH चेन्नई | तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए VCK के TVK को सपोर्ट देने के बाद TVK समर्थकों में खुशी की लहर है। VCK के प्रेसिडेंट थोल थिरुमावलवन ने TVK लीडर आधव अर्जुन को ऑफिशियल कन्फर्मेशन लेटर सौंप दिया है। pic.twitter.com/11RTqwh20o
— ANI_HindiNews May 9, 2026
माना जा रहा है कि विजय जल्द ही समर्थन पत्रों के साथ विधानसभा जाएंगे और राज्यपाल से मुलाकात करेंगे.
जानें TVK और समर्थन देने वाली पार्टियों के पास कितनी सीटें
- TVK 108 सीटें
- कांग्रेस 5 सीटें
- CPI 2 सीटें
- CPI 2 सीटें
- VCK 2 सीटें
- IUML 2 सीटें
कुल TVK+ : 121 सीटें . बहुमत के लिए 118 सीटें होना जरूरी है.



