GT vs RR Match 1st Inning Highlight: जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में गिल की गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 77 के बड़े अंतर से हराया। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 230 रनों का विशाल टारगेट रखा था, जिसे आरआर हासिल न कर पाई और 16.3 ओवर में 152 रन पर सिमट कर रह गई। गुजरात के लिए इस जीत में कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अहम भूमिका निभाई।

गिल और साई ने खेली मैच जीताऊ पारी
मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 65 गेंदों में 118 रन की जोड़े। इस स्कोर पर टीम को यश राज पुंजा के ओवर पर साई सुदर्शन के रूप में पहला झटका लगा। साई ने 36 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। इसके बाद 150 के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को जोस बटलर के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा। बटलर को 13 रन के स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया।
गिल ने बनाए 84 रन
आरआर के खिलाफ जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंद में 9 चौके व 3 छक्कों की मदद से 84 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्हों पारी के 17वें ओवर में ब्रिजेश शर्मा ने अपना शिकार बनाया। ये गुजरात के लिए उसका तीसरा झटका था। इसके बाद 205 के स्कोर पर जेसन होल्डर आउट हुए। कुछ इस तरह से गुजरात टाइटंस के विकेट गिरे। राजस्थान के लिए ब्रिजेश शर्मा ने 2 और यशराज पुंजा व रवींद्र जडेजा ने 11 विकेट झटका।



