India

हरियाणा में आज पंचकूला समेत अंबाला और सोनीपत मतदान, मेयर और वार्ड पार्षदों का होगा चुनाव

हरियाणा में रविवार यानी 10 मई को पंचकूला समेत अंबाला और सोनीपत नगर निगम के चुनाव के लिए मतदान होगा. तीनों जगहों पर नगर निगमों के मेयर और वार्ड पार्षदों के चुनाव हैं. इसके अलावा एक नगर परिषद रेवाड़ी और तीन नगर समितियों सांपला , धारूहेड़ा और उकलाना के सभी वार्डों के अध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव के लिए भी वोटिंग होनी है.

हरियाणा में आज पंचकूला समेत अंबाला और सोनीपत मतदान, मेयर और वार्ड पार्षदों का होगा चुनाव
हरियाणा में आज पंचकूला समेत अंबाला और सोनीपत मतदान, मेयर और वार्ड पार्षदों का होगा चुनाव

नगर निगम चुनाव के लिए मतदान निर्धारित मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. 13 मई को इन चुनावों के नतीजे घोषित होंगे. मतदान के दौरान किसी प्रकार की कोई अशांति की स्थिति न बने, इसके लिए सभी जिलों और अन्य जगहों पर शासनप्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारियां की गई हैं. पुलिस विभाग ने भी अपनी तैयारियों को मजबूती दी है.

सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान

नगर परिषद टोहाना का वार्ड नंबर 17, नगर परिषद झज्जर का वार्ड नंबर 13, नगर समिति राजौंद का वार्ड नंबर 11, नगर समिति तरावड़ी का वार्ड नंबर 8, नगर समिति कनीना का वार्ड नंबर 14, और नगर समिति सढौरा का वार्ड नंबर 9 हैं. नगर निगम चुनाव के लिए मतदान निर्धारित मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा.

रजिस्टर्ड वोटरों के लिए पेड लीव

राज्य सरकार ने संबंधित इलाकों के रजिस्टर्ड वोटरों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर 10 मई को पेड लीव का ऐलान भी किया है. हरियाणा सरकार के उन सभी कर्मचारी जो उन क्षेत्रों में रजिस्टर्ड मतदाता हैं, जहां मतदान होना निर्धारित है, हरियाणा सरकार के सभी कार्यालयों, बोर्डों/निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में पेड लीव दी जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अपना वोट डाल सकें.

मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी

मतदान के दौरान सभी जिलों और अन्य जगहों पर शासनप्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारियां की गई हैं. पुलिस विभाग ने भी अपनी तैयारियों को मजबूती दी है. मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. साथ ही अशांति फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है. चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अव्यवस्था या कानून व्यवस्था प्रभावित ना हो, इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था लागू की गई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply