भारतीय क्रिकेट में बड़ा हड़कंप मच गया है, क्योंकि NADA ने 2 स्टार खिलाड़ियों को नोटिस जारी किया है। दोनों खिलाड़ियों पर तय डोप टेस्ट के दौरान उपलब्ध नहीं रहने का आरोप लगा है।

Team India players got NADA notice: भारतीय क्रिकेट में उस समय हड़कंप मच गया जब युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और महिला टीम की स्टार ओपनर शैफाली वर्मा को नेशनल एंटीडोपिंग एजेंसी की ओर से नोटिस जारी किए जाने की खबर सामने आई। दोनों खिलाड़ियों पर तय डोप टेस्ट के दौरान उपलब्ध नहीं रहने का आरोप लगा है, जिसके बाद उनके खिलाफ पहला ‘वेयरअबाउट्स फेल्योर’ दर्ज किया गया है। इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई।
जानकारी के मुताबिक, यशस्वी और शैफाली दोनों NADA के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल का हिस्सा हैं। RTP में शामिल खिलाड़ियों को अपनी लोकेशन की जानकारी नियमित रूप से एजेंसी के साथ साझा करनी होती है और तय समय पर टेस्टिंग के लिए मौजूद रहना अनिवार्य होता है। बताया जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी निर्धारित समय पर टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे और इसको लेकर कोई स्पष्ट जवाब भी नहीं दिया गया, जिसके बाद NADA ने उन्हें नोटिस भेज दिया।
Team India: NADA ने जारी किया नोटिस
एक सूत्र ने PTI को जानकारी देते हुए बताया कि टीम इंडिया के संबंधित खिलाड़ियों को आधिकारिक नोटिस भेज दिए गए हैं और इसकी सूचना BCCI और ICC को भी दे दी गई है। हालांकि NADA ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है और प्रक्रिया की गोपनीयता का हवाला दिया है। फिलहाल दोनों खिलाड़ियों की ओर से भी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
YASHASVI JAISWAL EXPOSES THE BRUTAL DOPING REALITY 😬
“Jaiswal and Shafali Verma received NADA notices for missing dope tests last year.” This shocking negligence by RTP stars reveals a deadly secret that could end their careers forever! 🤯 pic.twitter.com/bjnQVFjqer
— Sam May 9, 2026
Team India: BCCI भी मामले पर आया एक्शन में
इस पूरे मामले पर BCCI के एक सूत्र ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बोर्ड को NADA की ओर से मिस्ड टेस्ट की जानकारी मिली है और अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों से इस मामले में जवाब मांगा जाएगा। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
सूत्र ने यह भी कहा कि क्रिकेट अब ओलंपिक का हिस्सा बन चुका है, इसलिए सभी खिलाड़ियों के लिए एंटीडोपिंग नियमों का पालन करना बेहद जरूरी हो गया है। 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी को देखते हुए BCCI भी इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।
Team India: IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यस्त हैं खिलाड़ी
फिलहाल यशस्वी जायसवाल IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं, जबकि शैफाली वर्मा हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं। लगातार क्रिकेट खेलने और यात्रा के बीच खिलाड़ियों को RTP प्रोटोकॉल का पालन करना होता है, जिसमें हर दिन तय समय के दौरान टेस्टिंग के लिए उपलब्ध रहना जरूरी होता है।



