मदर्स डे सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उस निस्वार्थ प्रेम और बलिदान को सम्मान देने का दिन है, जो एक मां अपने बच्चों के लिए करती है और हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनी मां को विश करते हैं और अलगअलग अंदाज में उनके लिए सरप्राइज प्लान करते हैं।

सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे भी इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। अब हम आपको फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं। जो इस साल पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करने वाली हैं। इस लिस्ट में कटरीना कैफ, कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा और पत्रलेखा समेत कई नाम शामिल हैं।
कटरीना कैफ
बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल ने 7 नवंबर, 2025 को अपने बेटे विहान का दुनिया में स्वागत किया था। अब एक्ट्रेस पहली बार विहान के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही हैं।
कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी, 2023 में शादी की और 15 जुलाई, 2025 को अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी की छोटीछोटी झलक फैंस को दिखाती रहती हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक सरायाह का चेहरा नहीं दिखाया है। इस बार कियारा भी पहली बार मदर्स डे मना रही हैं।
शूरा खान
सलमान खान के भाई और बॉलीवुड अभिनेतानिर्देशक अरबाज खान और शशूरा खान ने भी बीते साल बेटी सिपारा खान का स्वागत किया। सिपारा का जन्म अक्टूबर 2025 में हुआ। ऐसे में शूरा पहली बार मदर्स डे मना रही हैं।
परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा ने 19 अक्टूबर, 2025 को अपने बेटे नीर का स्वागत किया। अब परिणीति 10 मई को नीर के साथ पहला मदर्स डे मना रही हैं।
मालविका राज
‘कभी खुशी कभी गम’ में छोटी ‘पू’ का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री मालविका राज और प्रणव बग्गा ने 23 अगस्त, 2025 को अपनी बेटी का स्वागत किया। ऐसे में वह भी इस लिस्ट का हिस्सा है। इसके अलावा सोनम कपूर अपने दूसरे बेटे ‘रुद्रलोक’ के साथ पहली बार मदर्स डे मना रही हैं।



