IPL 2026 CSK vs LSG Match Highlight: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच इस सीजन का 53वां मुकाबला खेला गया। चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके ने लखनऊ को 5 विकेट के अंतर से हराया। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जाएंट्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बल्लेबाजी करते हुए लखनई ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 204 रन का टारगेट दिया। उर्विल पटेल की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत CSK ने इस स्कोर को 19.2 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

उर्विल पटेल ने खेली ऐतिहासिक पारी
चेन्नई के लिए बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 13 गेंद में अर्धशतक जड़ आईपीएल इतिहास में यशस्वी जायसवाल के साथ सबसे तेज 50 रन लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनकी इस पारी से चेन्नई सुपर किंग्स को 200+ चेज करने में बहुत सहायता मिली। उर्विल पटेल ने 23 गेंदों में 65 रन की विस्फोटक पारी खेली। 282 के स्ट्राइक रेट के खेली गई उर्विल की इस पारी में 8 छक्के और 2 चौके शामिल रहे।
उर्विल के अलावा शुरुआत में संजू सैमसन ने 14 गेंदों पर 28 रन बनाए। वहीं, कप्तान ऋतुराज गायवाड़ ने 28 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। इसके अलावा कार्तिक शर्मा 20 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 10 रन बनाए। वहीं, शिवम दुबे 15 तो प्रशांत वीर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। एलएसजी के लिए दिग्वेश सिंह राठी और शाहबाज अहमद को 22 विकेट मिले। वहीं, 1 विकेट आवेश खान को मिला।
LSG के लिए जोश इंग्लिश ने दिखाया दम
एलएसजी की ओर से सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 85 रन ठोक दिए। उनकी आक्रामक पारी की बदौलत टीम निर्धारित 20 ओवर में 203 रन तक पहुंचने में सफल रही। इंग्लिश के आउट होते ही लखनऊ की पारी थोड़ी लड़खड़ा गई। टीम ने 147 रन तक पहुंचतेपहुंचते अपने 6 विकेट गंवा दिए। अक्षत रघुवंशी ने 18 रन का योगदान दिया, जबकि बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
इसके बाद शाहबाज अहमद और हिम्मत सिंह ने सातवें विकेट के लिए 32 गेंदों में 50 रन की अहम साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। हिम्मत सिंह ने 12 गेंदों में 17 रन बनाए, जबकि शाहबाज ने अंत तक टिककर टीम को मजबूत स्कोर दिलाने में अहम भूमिका निभाई। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जेमी ओवरटन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। अंशुल कंबोज को 2 विकेट मिले, जबकि नूर अहमद ने 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।



