ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का अगले महीने आगाज होना है। ऐसे में टीमों के ऐलान होने का सिलसिला जारी है। इस बीच एक और टीम का ऐलान टूर्नामेंट के लिए हो गया है। ये टीम है बांग्लादेश, जिसने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज निगार सुल्ताना जोटी टीम की कप्तानी संभालेंगी। टीम में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। कप्तान निगार सुल्ताना जोटी के साथ उपकप्तान नाहिदा अख्तर टीम की अहम जिम्मेदारी संभालेंगी। बांग्लादेश की टीम इस बार बड़े सपनों के साथ टूर्नामेंट में उतरने जा रही है।

टॉप पर रहते हुए कटाया WC का टिकट
बांग्लादेश महिला टीम T20 वर्ल्ड कप में लगातार 7वीं बार शिरकत करेगी। टीम ने पहली बार 2014 में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। पिछले संस्करण 2024 में बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को 16 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। इस साल खेले गए ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्लोबल क्वालिफायर में बांग्लादेश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। टीम ने ग्रुप स्टेज और सुपर सिक्स चरण में एक भी मैच नहीं गंवाया और टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल कर वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया।
14 जून को टीम का पहला मैच
बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप से पहले स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के साथ ट्राई सीरीज खेलेगी। टीम 25 मई को एडिनबर्ग के लिए रवाना होगी और इसके बाद लॉफबोरो में T20 वर्ल्ड कप के अभ्यास मुकाबले खेलेगी। बांग्लादेश अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 14 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर करेगी। इसके बाद टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों से होगा।
ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश टीम का शेड्यूल
- 14 जून बांग्लादेश vs नीदरलैंड्स, एजबेस्टन, बर्मिंघम
- 17 जून ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश, हेडिंग्ले, लीड्स
- 20 जून पाकिस्तान vs बांग्लादेश, हैम्पशायर बाउल, साउथेम्प्टन
- 25 जून भारत vs बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
- 28 जून साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश, लॉर्ड्स, लंदन
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश महिला टीम का 15 सदस्यीय स्क्वॉड: निगार सुल्ताना जोटी , नाहिदा अख्तर , शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्टारी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फहीमा खातून, फरीहा इस्लाम त्रिस्ना, मारूफा अख्तर, शांजिदा अख्तर मगला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुआइरिया फिरदौस और ताजनेहार।



