IndiaTrending

कम जगह में भी लगा सकते हैं मंदिर, यहां देखें छोटे घर के लिए 5 खूबसूरत डिजाइन्स

घर या फ्लैट्स जब छोटा होता है, तो हर चीज को सही तरीके से सेट करना काफी जरूरी होता है। घर छोटा होने के चलते कई बार सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती और लोगों को अपनी जरूरत की चीजों को रखने में काफी परेशानी होती है। घर की जरूरी चीजों में मंदिर भी शामिल है। हर कोई चाहता है कि उसके घर में एक सुंदर मंदिर हो, लेकिन कम स्पेस के चलते कई बार लोग अपनी पसंद के अनुसार बड़ा या आकर्षक मंदिर नहीं रख पाते। ऐसे में वे छोटे आकार के मंदिर से काम चलाते हैं।

कम जगह में भी लगा सकते हैं मंदिर, यहां देखें छोटे घर के लिए 5 खूबसूरत डिजाइन्स
कम जगह में भी लगा सकते हैं मंदिर, यहां देखें छोटे घर के लिए 5 खूबसूरत डिजाइन्स

हालांकि, कुछ ऐसे स्टाइलिश और स्मार्ट डिजाइन्स वाले मंदिर हैं जो छोटे घरों में भी आसानी से रखे जा सकते हैं। अगर आप थोड़ा सा स्मार्ट तरीका अपनाएं तो छोटे घर में भी आसानी से मनपसंद डिजाइन वाले मंदिर रखे जा सकते हैं। यहां पर मंदिर के 5 ऐसे डिजाइन दिए गए हैं जो छोटे घर में आसानी से सेट किए जा सकते हैं।

1 कॉर्नर स्पेस का करें इस्तेमाल
घर के खाली कोनों को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। यहां आप एलशेप या तिकोना शेल्फ बनवाकर उसे एक खूबसूरत मंदिर का रूप दे सकते हैं। यह कम जगह घेरता है और घर को आकर्षक लुक भी देता है।

2 वॉल माउंटेड मंदिर
अगर घर में कम जगह है, तो दीवार पर लगने वाला मंदिर सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। यह फर्श की जगह नहीं घेरता और घर को मॉडर्न व क्लासी लुक भी देता है। लकड़ी या मार्बल फिनिश वाले वॉल मंदिर काफी आकर्षक लगते हैं।

3 फोल्डेबल मंदिर
इन दिनों फोल्ड होने वाले मंदिर काफी ट्रेंड में हैं। ये काफी कम जगह घेरते हैं। पूजा के समय आप इन्हें खोल सकते हैं और बाद में बंद करके कम जगह में आसानी से रख सकते हैं।

4 लकड़ी का कॉम्पैक्ट मंदिर बनवाएं
छोटे घरों के लिए हल्के और कॉम्पैक्ट लकड़ी के मंदिर काफी अच्छे लगते हैं। इन्हें आसानी से किसी भी जगह रखा जा सकता है। ये घर के लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना देते हैं।

5 फ्लोटिंग शेल्फ मंदिर
अगर आपके घर में कम जगह है तो उस दीवार को चुनें जो खाली हो। दीवार पर आप फ्लोटिंग शेल्फ लगाकर एक सुंदर मंदिर तैयार कर सकते हैं। इसमें भगवान की छोटीछोटी मूर्तियां रखी जा सकती हैं और लाइट्स लगाकर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं।


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply