India

सत्ता संभालते ही एक्शन में विजय… स्टालिन ने बधाई के साथ-साथ दे दी ये चेतावनी

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके मुखिया एमके स्टालिन ने रविवार को राज्य के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विजय को शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही उन्होंने राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर पिछली सरकार पर आरोप लगाने से बचने की सलाह भी दी. स्टालिन ने कहा कि जनता से किए गए चुनावी वादों को पूरा करना नई सरकार की जिम्मेदारी है और वित्तीय संकट का बहाना बनाकर लोगों को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए.

सत्ता संभालते ही एक्शन में विजय… स्टालिन ने बधाई के साथ-साथ दे दी ये चेतावनी
सत्ता संभालते ही एक्शन में विजय… स्टालिन ने बधाई के साथ-साथ दे दी ये चेतावनी

दरअसल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद थलापति विजय ने कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स जैसे कई बड़े वादे किए. इसी दौरान उन्होंने तमिलनाडु पर 10 लाख करोड़ रुपए के लोन का भी जिक्र किया. उनके इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन की प्रतिक्रिया सामने आई है.

सरकार के पास पैसा है, जरूरत इच्छाशक्ति की

स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए TVK सरकार को शुभकामनाएं दीं.उन्होंने मुख्यमंत्री विजय द्वारा पद संभालते ही किए गए फैसलों और घोषणाओं का स्वागत भी किया. हालांकि, उन्होंने विजय के उस बयान पर आपत्ति जताई जिसमें नई सरकार ने दावा किया था कि पिछली डीएमके सरकार राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़कर गई है.

‘यह मत कहिए कि सरकार के पास पैसा नहीं’

स्टालिन ने कहा ‘शुरुआत से ही यह मत कहिए कि सरकार के पास पैसा नहीं है. पैसा है, जरूरत जनता को देने की इच्छाशक्ति और बेहतर प्रशासन चलाने की क्षमता की है’. उन्होने कहा कि डीएमके सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में कोविड महामारी, बाढ़ और केंद्र सरकार की कथित उपेक्षा जैसी चुनौतियों के बावजूद कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कीं.उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की कर्ज सीमा निर्धारित मानकों के भीतर है और फरवरी में पेश बजट में राज्य की आर्थिक स्थिति को स्पष्ट रूप से बताया गया था. उन्होंने कहान ‘जब आपने चुनाव के दौरान लोगों से वादे किए थे, तब क्या आपको राज्य की वित्तीय स्थिति की जानकारी नहीं थी?

‘जनता को भ्रमित करने की कोशिश न करें

डीएमके प्रमुख ने विजय को नसीहत देते हुए कहा कि जनता को भ्रमित करने या असली मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि विजय ने चुनाव प्रचार के दौरान आप ये कहकर सत्ता में आए थे मैं जनता से वही वादे करूंगा, इसलिए अब उन्हें उन वादों को पूरा करके दिखाना होगा. उन्होंने कहा ‘मुझे विश्वास है कि हमारी तरह आप भी जल्द ही जनता से किए गए वादों को पूरा करने के तौरतरीके सीख लेंगे. जिन लोगों ने आपको वोट दिया है, उनके साथसाथ मैं भी यही उम्मीद करता हूं. एक बार फिर, आपके शासन में तमिलनाडु के विकास की यात्रा जारी रहे, इसके लिए मेरी शुभकामनाएं!’.

13वें मुख्यमंत्री के रूप में विजय ने ली शपथ

इससे पहले रविवार को विजय ने तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद चेन्नई स्थित सचिवालय में आधिकारिक तौर पर कार्यभार संभाला. इस शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने ये टिप्पणी की. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विजय और 9 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी.

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय का पहला संबोधन

मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि उनकी सरकार धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय पर आधारित नई राजनीति की शुरुआत करेगी, उन्होंने जनता से वादा किया कि उनकी सरकार झूठे वादे नहीं करेगी और केवल वही आश्वासन देगी जिन्हें पूरा किया जा सके. तमिलनाडु की जनता को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, ‘मैं आपको झूठे वादों से कभी धोखा नहीं दूंगा. मैं केवल वही वादा करूंगा जो संभव है’.

डीएमके सरकार पर आरोप

विजय ने कहा कि डीएमके सरकार राज्य को 10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में छोड़कर गई है और सरकारी खजाना खाली कर दिया गया है. उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार 2021 से 2026 तक की वित्तीय स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी करेगी.

TVK ने 2026 विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ते हुए 108 सीटें जीतकर तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया. इसके साथ ही राज्य में डीएमके और एआईएडीएमके के लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक वर्चस्व का अंत हो गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply