CricketIndiaTrending

IPL 2026 के बाद यह 3 खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू के दावेदार, वैभव सूर्यवंशी से भी आगे है एक खिलाड़ी

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का नाम हर जगह चर्चा का विषय है। उनके डेब्यू की भी चारों तरफ चर्चा हो रही है। हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में यह भी सामने आया था कि वह कर सकते हैं। मगर वैभव के अलावा भी दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल 2026 में अपना लोहा मनवाया है। यह दो खिलाड़ी भी सीजन के बाद अगले कुछ महीनों में अपना इंटरनेशनल डेब्यू अलगअलग फॉर्मेट में करते नजर आ सकते हैं।

IPL 2026 के बाद यह 3 खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू के दावेदार, वैभव सूर्यवंशी से भी आगे है एक खिलाड़ी
IPL 2026 के बाद यह 3 खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू के दावेदार, वैभव सूर्यवंशी से भी आगे है एक खिलाड़ी

भारत की तीनों फॉर्मेट में मौजूदा टीमें ऐसी हैं जहां बल्लेबाजी में तो बहुत कम विकल्प हैं नए खिलाड़ियों के लिए, लेकिन गेंदबाजी में भारतीय टीम को अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप, WTC वगैरह के लिए तेज गेंदबाजों के विकल्प की जरूरत है। मोहम्मद शमी लंबे समय से बाहर हैं, के वर्कलोड को मैनेज किया जाता है। प्रसिद्ध कृष्णा उतना खास कर नहीं पाए हैं और अब हर्षित राणा भी चोटिल हैं। ऐसे में इन दो नए गेंदबाजों की टीम में एंट्री हो सकती है।

IPL 2026 के बाद इंटरनेशनल डेब्यू के तीन दावेदार

1 वैभव सूर्यवंशी

वैभव ने आईपीएल 2025 में कमाल किया, उसके बाद पूरे साल जलवा बिखेरा। अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने 175 रन ठोके, सैयद मुश्ताक अली, विजय हजारे, आईपीएल हर जगह उन्होंने शतक लगाया। अब आईपीएल 2026 में भी 11 पारियों में वह 440 रन ठोक चुके हैं। सूर्यवंशी का बल्ला लगातार जलवा दिखा रहा है। ऐसे में पूरे आसार हैं कि आगामी आयरलैंड और जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टी20 टीम में उन्हें मौका मिल सकता है।

2 प्रिंस यादव

आईपीएल के मौजूदा सीजन में बल्लेबाजी में अगर वैभव ने सुर्खियां बटोरी हैं तो गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने कमाल दिखाया है। उन्होंने पहले 11 मैचों में ही 16 विकेट झटके हैं। पर्पल कैप की रेस में भी वह बरकरार हैं। उनकी गति, उनका उछाल विराट कोहली को भी इस सीजन छका चुका है। हर्षित राणा चोटिल हैं और प्रसिद्ध कृष्णा के खराब प्रदर्शन से उनकी वनडे व टी20 टीम में भी जगह बन सकती है।

3 मोहसिन खान

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने हर गेंदबाज को जमकर पीटा है। हेजलवुड, बुमराह, बोल्ट, रबाडा, सिराज हर गेंदबाज के खिलाफ वैभव ने छक्केचौके लगाए लेकिन एकमात्र गेंदबाज हैं। मोहसिन की इंजरी उनके करियर का सबसे बड़ा दुश्मन बनी है। फिलहाल इस सीजन वह वापसी कर चुके हैं और बेहतरीन गेंदबाजी भी कर रहे हैं। अगर वह फिट रहे तो टीम इंडिया के लिए बुमराह, सिराज के साथ एक बेहतरीन गेंदबाज साबित हो सकते हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजा भी इसी सीजन लिया था।

IPL 2026 Playoffs: GT की जीत से बहुत बड़ा फेरबदल, RCB और RR के लिए कठिन हुई टॉप 4 की राह; जानें पूरा गणित

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का गणित काफी रोचक होता जा रहा है। राजस्थान के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत से अंकतालिका में भी खलबली मच चुकी है। अब आरसीबी और राजस्थान दोनों के लिए टॉप 4 की राह आसान नहीं है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply