IndiaTrending

अब बिना परेशानी उबले अंडे का छिलका उतारें, अपनाएं ये 7 आसान ट्रिक्स

अंडा उबालने के बाद सबसे आम समस्या उसका छिलना उतारना होता है। कई बार अंडा बहुत अच्छे से उबल भी जाता है, लेकिन उसका छिलका इतनी मजबूती से चिपका होता है कि उसे उतारने में काफी समय लग जाता है। इस दौरान गर्म अंडे को हाथ में पकड़ने पर हाथ जलने का खतरा भी रहता है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। हालांकि, कुछ आसान घरेलू तरीके हैं जिनकी मदद से आप कम समय में बिना किसी परेशानी के अंडे का छिलका हटा सकते हैं।

अब बिना परेशानी उबले अंडे का छिलका उतारें, अपनाएं ये 7 आसान ट्रिक्स
अब बिना परेशानी उबले अंडे का छिलका उतारें, अपनाएं ये 7 आसान ट्रिक्स

1 नमक
अंडा जब उबालने के लिए गैस पर बैठाए तो साथ में एक चुटकी नमक डाल दें। इससे अंडे का छिलका उबालने के बाद आसानी से अलग हो जाता है।

2 सिरका या बेकिंग सोडा
अंडा उबालते समय पानी में थोड़ा सा सिरका या आधा चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। इससे अंडे का छिलका थोड़ा ढीला हो जाता है। ऐसे में उबालने के बाद आप अंडे के छिलके को आसानी से निकाल सकता हैं।

3 चम्मच
अगर अंडे का छिलका थोड़ा ज्यादा चिपका हुआ है, तो अंडे में हल्का दरार करके एक चम्मच को छिलके और अंडे के बीच सावधानी से डाल दें और धीरेधीरे घुमाएं। छिलका पूरी तरह एक टुकड़े में निकल सकता है।

4 थपथपा कर छिलें
उबालने के बाद अंडे को किसी कटोरी के किनारे पर हल्के से थपथपाएं। इससे अंडे का छिलका टूटने लगता है, जिसके बाद आप आसानी से इसे छिल सकते हैं।

5 सब्जी धोने वाली स्टील की टोकरी
सब्जी धोने वाली स्टील की टोकरी की मदद से भी आप अंडों को आसानी से छिल सकते हैं। इसके लिए 34 अंडों को एक साथ टोकरी में डालकर हल्का टॉस करें। इससे अंडे के छिलके टूट जाते हैं, जिसके बाद आप आसानी से छिल सकते हैं।

6 ठंडे पानी में छिलें
अंडा उबालने के तुरंत बाद उसे गर्म पानी से निकालकर सीधे ठंडे पानी या बर्फ वाले पानी में डाल दें। इससे अंडा जल्दी ठंडा हो जाता है और अंदर की झिल्ली सिकुड़ जाती है, जिससे छिलका अपने आप ढीला पड़ने लगता है। 510 मिनट बाद आप काफी आसानी से छिलका हटा सकते हैं।

7 समय का रखें ध्यान
अंडे को जरूरत से ज्यादा देर तक उबालने पर उसका छिलका ज्यादा चिपक जाता है। आमतौर पर 810 मिनट का मध्यम आंच पर उबाल पर्याप्त होता है। सही समय पर उबले अंडे का छिलका आसानी से उतर जाता है।


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply